Showing posts with label NS 6TH GP M EH. Show all posts

🎓 NCERT Class 6 Maths Solutions – Ganita Prakash (गणित प्रकाश) All Chapters Hindi and English Medium

📘 Class 6 Maths NCERT Solutions 2026

Ganita Prakash Book Solutions | English & Hindi Medium

🌟 Free NCERT Solutions for Class 6 Maths — Easy Explanations, Solved Questions, Practice Support & Exam Preparation.

Welcome to Amresh Academy 🚀
If you are searching for the best Class 6 Maths NCERT Solutions, then you are at the right place. Here, students can access complete chapter-wise solutions of the latest NCERT Ganita Prakash Book in both English Medium and Hindi Medium.

All solutions are prepared in a very simple and student-friendly language so that every student can understand concepts easily and score better in exams.


Features of Our NCERT Solutions

Step-by-step explanations
NCERT pattern based answers
Easy language for quick understanding
Exam-oriented preparation
Perfect for Homework & Revision
Hindi + English Medium Solutions
Mobile-friendly and easy-to-read content


Class 6 Maths NCERT Solutions – English Medium

📗 Ganita Prakash Chapter-wise Solutions

1️ Patterns in Mathematics

📌 Learn mathematical patterns, sequences, and logical thinking with easy explanations.

🔗 Chapter 1 – Patterns in Mathematics Solutions

2️ Lines and Angles

📐 Understand lines, rays, angles, intersecting lines, and geometry basics clearly.

🔗 Chapter 2 – Lines and Angles Solutions

3️ Number Play

🔢 Practice number tricks, divisibility concepts, and interesting activities.

🔗 Chapter 3 – Number Play Solutions

4️ Data Handling and Presentation

📊 Learn tables, pictographs, bar graphs, and data presentation in a simple way.

🔗 Chapter 4 – Data Handling and Presentation Solutions

5️ Prime Time

🔍 Understand prime numbers, composite numbers, factors, and multiples easily.

🔗 Chapter 5 – Prime Time Solutions

6️ Perimeter and Area

📏 Learn perimeter and area formulas with solved examples and diagrams.

🔗 Chapter 6 – Perimeter and Area Solutions

7️ Fractions

Master fractions, equivalent fractions, comparison, addition, and subtraction step-by-step.

🔗 Chapter 7 – Fractions Solutions


8️ Playing with Constructions

✏️ Learn geometrical constructions using ruler and compass in an easy manner.

🔗 Chapter 8 – Playing with Constructions Solutions

9️ Symmetry

🔁 Understand line symmetry and symmetrical figures with examples.

🔗 Chapter 9 – Symmetry Solutions

🔟 The Other Side of Zero

Learn integers, negative numbers, and number line concepts easily.

🔗 Chapter 10 – The Other Side of Zero Solutions

🇮🇳 Class 6 Maths NCERT Solutions – Hindi Medium

📘 गणित प्रकाश कक्षा 6 समाधान

नीचे कक्षा 6 गणित (गणित प्रकाश) के सभी अध्यायों के आसान एवं परीक्षा उपयोगी समाधान दिए गए हैं 👇


1️ गणित में पैटर्न

📌 पैटर्न और क्रम को आसान उदाहरणों के साथ समझें।

🔗 अध्याय 1 – गणित में पैटर्न समाधान

2️ रेखाएँ और कोण

📐 रेखाएँ, कोण और ज्यामिति की मूल बातें सरल भाषा में सीखें।

🔗 अध्याय 2 – रेखाएँ और कोण समाधान

3️ संख्याओं का खेल

🔢 संख्याओं से जुड़े रोचक प्रश्न और अवधारणाएँ सीखें।

🔗 अध्याय 3 – संख्याओं का खेल समाधान

4️ आँकड़ों का प्रबंधन एवं प्रस्तुतिकरण

📊 तालिकाएँ, चित्रलेख और बार ग्राफ को आसान तरीके से समझें।

🔗 अध्याय 4 – आँकड़ों का प्रबंधन एवं प्रस्तुतिकरण समाधान

5️ अभाज्य समय

🔍 अभाज्य संख्याएँ, गुणज और गुणनखंड को सरल तरीके से समझें।

🔗 अध्याय 5 – अभाज्य समय समाधान

6️ परिमाप और क्षेत्रफल

📏 परिमाप और क्षेत्रफल के सूत्रों को उदाहरण सहित सीखें।

🔗 अध्याय 6 – परिमाप और क्षेत्रफल समाधान

7️ भिन्न

भिन्नों के जोड़, घटाव और तुलना को step-by-step समझें।

🔗 अध्याय 7 – भिन्न समाधान

8️ रचनाओं के साथ खेलना

✏️ रूलर और कंपास की सहायता से रचनाएँ बनाना सीखें।

🔗 अध्याय 8 – रचनाओं के साथ खेलना समाधान

9️ सममिति

🔁 सममिति और प्रतिबिंब को रोचक उदाहरणों के साथ समझें।

🔗 अध्याय 9 – सममिति समाधान

🔟 शून्य के दूसरी ओर

पूर्णांक और ऋणात्मक संख्याओं को सरल तरीके से समझें।

🔗 अध्याय 10 – शून्य के दूसरी ओर समाधान

🌟 Why Choose Amresh Academy?

🎯 Easy & Student-Friendly Language
🎯 NCERT Based Accurate Solutions
🎯 Helpful for Exams & Homework
🎯 Clean and Professional Layout
🎯 Quick Revision Support
🎯 Updated According to Latest NCERT Pattern
🎯 Perfect for School Students & Teachers


📚 Related Study Materials

NCERT Notes
Important Questions
MCQs with Answers
Worksheet PDFs
Revision Notes
Chapter-wise Tests


🚀 Start Learning with Amresh Academy

Prepare smarter with our easy and accurate NCERT solutions for Class 6 Maths.
Practice regularly, clear your concepts, and score excellent marks in exams
💯

Amresh Academy – Learn Simple, Score Better!

 

Ganita Prakash Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi Medium | NCERT Complete Answers

  

Ganita Prakash Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi Medium

पृष्ठ 243

क्या कोई ऐसी संख्या है जो शून्य से छोटी हो? क्या आप ऐसी किसी वस्तु के 0 से कम होने का कोई तरीका सोच सकते हो?
हल:
हाँ। शून्य से छोटी संख्याएँ हो सकती हैं। ऐसी अनेक विधियाँ हैं, जिनमें हम किसी वस्तु के 0 से कम होने के बारे में सोच सकते हैं। उदाहरणार्थ, कई स्थानों के तापमान 0°C से कम हो जाते हैं। यदि हम किसी स्तर (मान लीजिए समुद्र तल या स्तर) से ऊपर अनेक वस्तुओं की ऊँचाइयाँ (किसी भी इकाई में) 0 इकाई से अधिक मानते हैं, तो हम अनेक वस्तुओं की गहराइयों को 0 इकाई से कम मान सकते हैं, इत्यादि।

चार तल ऊपर जाने के लिए आप क्या दबाते हैं? तीन तल नीचे जाने के लिए आप क्या दबाते हैं?
हल:
+4 और -3 क्रमश: (या +, +, +, +, और -, -, – क्रमशः)।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ 245)

प्रश्न 1.
+2 तल से प्रारंभ कीजिए और लिफ्ट में 3 दबाइए। आप कहाँ पहुँचेंगे? इसे पद (व्यंजक) के रूप में दर्शाइए।
हल:
हम तल-1 पर पहुँचेंगे; (+2) + (-3) = -1 है।

Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर

प्रश्न 2.
दिए गए पदों (व्यंजकों) को पूर्ण कीजिए। (आप प्रारंभ तल + मजेदार इमारत में गति के संदर्भ को ध्यान रखते हुए इन्हें पूर्ण कीजिए।)
(a) (+1) + (+4) = _______
(b) (+4) + (+1) = ________
(c) (+4) + (-3) = _______
(d) (-1) + (+2) = ________
(e) (-1) + (+1) = _______
(f) (0) + (+2) = __________
(g) (0) + (-2) = _________
हल:
(a) (+1) + (+4) = +5
(b) (+4) + (+1) = +5
(c) (+4) + (-3) = +1
(d) (-1) + (+2) = +1
(e) (-1) + (+1) = 0
(f) 0 + (+2) = +2
(g) 0 + (-2) = -2

प्रश्न 3.
विभिन्न तलों से शुरुआत करते हुए, तल (-5) पर पहुँचने के लिए आवश्यक गतियों को ज्ञात कीजिए। उदाहरण के लिए, यदि मैं तल + 2 से प्रारंभ करता हूँ, मुझे – 5 पर पहुँचने के लिए – 7 ही दबाना होगा। अतः अभिव्यक्ति (व्यंजक) (+2) + (-7) = -5 है।
इसी प्रकार -5 पर पहुँचने के लिए अन्य प्रारंभिक स्थितियाँ और आवश्यक गतियों को ज्ञात कीजिए और पदों (व्यंजकों) को लिखिए।
हल:
यदि मैं तल +3 से प्रारंभ करता हूँ, तो मुझे तल -1 पर पहुँचने के लिए 4 दबाना चाहिए यदि मैं तल +1 से प्रारंभ करता हूँ, तो मुझे +4 पर पहुँचने के लिए +3 दबाना चाहिए; यदि मैं तल -2 से प्रारंभ करता हूँ, तो तल +3 पर पहुँचने के लिए मुझे +5 दबाना चाहिए, इत्यादि।
इन गतियों के लिए संगत व्यंजक (+3) + (−4) = −1; (+1) + (+3) = +4; (-2) + (+5) = (+3), इत्यादि हैं।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ 245-246)

संयोजित बटन दबाने से गति के परिणामों को ध्यान में रखते हुए दिए गए पदों (व्यंजकों) का मूल्यांकन (मान ज्ञात) कीजिए।
(a) (+1) + (+4) = ___________
(b) (+4) + (+1) = ___________
(c) (+4) + (-3) + (-2) = ___________
(d) (-1) + (+2) + (-3) = ___________
हल:
(a) (+1) + (+4) = +5
(b) (+4) + (+1) = +5
(c) (+4) + (-3) + (-2) = -1
(d) (-1) + (+2) + (-3) = -2

पृष्ठ 246

दी गई संख्याओं के योग्य प्रतिलोम बताइए।
+4, -4, -3, 0, +2, -1
हल:
-4, +4, +3, 0, 2, +1

रेखा खींचकर योज्य प्रतिलोम से जोड़िए।
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 246 Q2
हल:
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 246 Q2.1

सबसे नीचे के तल पर कौन है?
1. जय कला केंद्र में है, अतः वह +2 तल पर है।
2. आसिन खेल केंद्र में है, अतः वह ________ तल पर है।
3. बिन्नु सिनेमा केंद्र में है, अतः वह ________ तल पर है।
4. अमन खिलौनों की दुकान में है, अतः वह ________ तल पर है।
हल:
1. +2
2. +5
3. -3
4. -1
बिन्नू सबसे निचले तल पर है।

पृष्ठ 247

क्या हम -3 < -4 या -4 < -3 लिख सकते हैं?
हल:
-4 < -3 है।

Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ 247)

प्रश्न 1.
मजेदार इमारत का प्रयोग करते हुए दी गई संख्याओं की तुलना कीजिए और बॉक्स में < या > चिह्न भरिए।
(a) -2 Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 247 Q1 +5
(b) -5 Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 247 Q1 +4
(c) -5 Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 247 Q1 -3
(d) +6 Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 247 Q1 -6
(e) 0 Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 247 Q1 -4
(f) 0 Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 247 Q1 +4
हल:
(a) -2 < +5
(b) -5 < +4
(c) -5 < -3
(d) +6 > -6
(e) 0 > -4
(f) 0 < +4

प्रश्न 2.
मजेदार इमारत में अधिक तलों की कल्पना कीजिए तथा संख्याओं की तुलना कीजिए। बॉक्स में < या > भरिए।
(a) -10 Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 247 Q1 -12
(b) +17 Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 247 Q1 -10
(c) 0 Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 247 Q1 -20
(d) +9 Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 247 Q1 -9
(e) -25 Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 247 Q1 -7
(f) +15 Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 247 Q1 -17
हल:
(a) -10 > -12
(b) +17 > -10
(c) 0 > -20
(d) +9 > -9
(e) -25 < -7
(f) +15 > -17

प्रश्न 3.
यहाँ दाई ओर एक रेखा के रूप में दिखाई गई इमारत में यदि तल A = -12, तल D = -1 और तल E = +1 है, तो तल B, C, F, G और H के क्रमांक बताइए।
हल:
तल B का क्रमांक (-12) + (+3) = -9 है;
तल C का क्रमांक (-12) + (+6) = 6 है;
तल F का क्रमांक (-1) + (+3) = +2 है;
तल G का क्रमांक (+1) + (+5) = +6 है;
तल H का क्रमांक (+6) + (+5) = +11 है।

Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर

प्रश्न 4.
यहाँ (पाठ्यपुस्तक में) दाईं ओर दिखाई गई इमारत में निम्नलिखित तलों को अंकित कीजिए।
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 247 Q4
(a) -7
(b) -4
(c) +3
(d) -10
हल:
आकृति में,
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 247 Q4.1
(a) -7 को P से अंकित किया गया है;
(b) -4 को Q से अंकित किया गया है;
(c) +3 को R से अंकित किया गया है;
(d) -10 को S से अंकित किया गया है।

पृष्ठ 248

इस संदर्भ में 15 – 5 100 – 10, 74 – 34 ज्ञात कीजिए।
हल:
15 – 5 = ? तुल्य है 5 + ? = 15 के।
इससे ? = 10 प्राप्त होता है। अतः, 15 – 5 = 10 है।
100 – 10 = ? तुल्य है 10 + ? = 100 के ।
इससे ? = 90 प्राप्त होता है। अतः 100 – 10 = 90 है।
74 – 34 = ? तुल्य है 34 + ? = 74 के।
इससे ? = 40 प्राप्त होता है। अतः 7434 = 40 है।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ 249)

दिए गए पदों (व्यंजकों) को पूरा कीजिए। आप इन्हें प्रारंभिक तल से लक्षित तल तक पहुँचने के लिए आवश्यक गति प्राप्त करने के रूप में सोच सकते हैं।
(a) (+1) – (+4) = _______
(b) (0) – (+2) = _________
(c) (+4) – (+1) = _______
(d) (0) – (-2) = _________
(e) (+4) – (-3) = _______
(f) (-4) – (-3) = ________
(g) (-1) – (+2) = _______
(h) (-2) – (-2) = ________
(i) (-1) – (+1) = _______
(j) (+3) – (-3) = ________
हल:
(a) (+1) – (+4 ) = -3
(b) (0) – (+2) = -2
(c) (+4) – (+1) = +3
(d) (0) – (2) = +2
(e) (+4) – (-3) = +7
(f) (-4) – (-3) = -1
(g) (-1) – (+2) = -3
(h) (-2) – (-2 ) = 0
(i) (-1) – (+1) = -2
(j) (+3) – (-3) = +6

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ 251)

दिए गए पदों (व्यंजकों) को पूरा कीजिए।
(a) (+40) + ______ = +200
(b) (+40) + _______ = -200
(c) (-50) + ______ = +200
(d) (-50) + _______ = -200
(e) (-200) – (-40) = _______
(f) (+200) – (+40) = _______
(g) (-200) – (+40) = _______
हल:
(a) (+40) + (+160) = +200
(b) (+40) + (-240)= -200
(c) (-50) + (+250) = +200
(d) (-50) + (-150) = -200
(e) (-200) – (-40)= -160
(f) (+200) – (+40) = +160
(g) (-200) – (+40) = -240

खदान कूपक (Shaft) में गति के विषय में सोचकर अपने उत्तर की जाँच कीजिए।
नोट- निर्देशानुसार कीजिए। उत्तर ऊपर रिक्त स्थानों में दिए गए हैं।

इसी प्रकार की लिफ्ट बनाकर या कल्पना करके निम्नलिखित पदों को (व्यंजकों के मान) ज्ञात करने का प्रयास कीजिए-
(a) -125 + (-30)
(b) +105 – (-55)
(c) +105 + (+55)
(d) +80 – (-150)
(e) +80 + (+150)
(f) -99 – (-200)
(g) -99 + (+200)
(h) +1500 – (-1500)
हल:
(a) -155
(b) +160
(c) +160
(d) +230
(e) +230
(f) +101
(g) +101
(h) +3000

पृष्ठ 252

पिछले अभ्यासों में आपने जो उपरोक्त कार्य किया है, क्या आपने ध्यान दिया कि एक ऋणात्मक संख्या को घटाना, उसी संगत धनात्मक संख्या के जोड़ने के समान है?
संदर्भ के रूप में ली गई ‘अनंत लिफ्ट’ पर ध्यान दीजिए। क्या यह आपको संख्या रेखा की याद दिलाती है? किस प्रकार से?
हल:
हाँ, इस लिफ्ट पर अंकित संख्याएँ वैसी ही दिखाई देती हैं, जैसी कि संख्या रेखा पर संख्याएँ अंकित की जाती हैं।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ 253-254)

प्रश्न 1.
उपरोक्त संख्या रेखा पर 3 धनात्मक तथा 3 ऋणात्मक संख्याओं को चिह्नित कीजिए।
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 253 Q1
हल:
संख्याओं पर नीचे दर्शाए अनुसार घेरे लगा दिए गए हैं:
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 253 Q1.1

प्रश्न 2.
उपरोक्त 3 ऋणात्मक चिह्नित संख्याओं को दिए गए बॉक्स में लिखिए-
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 253 Q2
हल:
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 253 Q2.1

प्रश्न 3.
क्या 2 > -3? क्यों? -2 < 3? क्यों?
हल:
हाँ, क्योंकि संख्या रेखा पर 3 के दाईं ओर 2 स्थित है। हाँ, क्योंकि संख्या रेखा पर 3 के बाईं ओर -2 स्थित है।
उत्तरों को इस प्रकार भी लिखा जा सकता है: 2 > -3 है, क्योंकि प्रत्येक धनात्मक संख्या एक ऋणात्मक संख्या से बड़ी होती है।
-2 < 3 है, क्योंकि प्रत्येक ऋणात्मक संख्या एक धनात्मक संख्या से छोटी होती है।

Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर

प्रश्न 4.
हल कीजिए:
(a) -5 + 0
(b) 7 + (-7)
(c) -10 + 20
(d) 10 – 20
(e) 7 – (-7)
(f) -8 – (-10)
हल:
(a) -5
(b) 0
(c) +10
(d) -10
(e) +14
(f) +2

पृष्ठ 255

अचिह्नित संख्या रेखा का उपयोग कर निम्नलिखित पदों (व्यंजकों) को पूर्ण कीजिए।
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 255 Q1
(a) -125 + (-30)
(b) +105 – (-55)
(c) +80 – (-150)
(d) -99 – (-200)
हल:
(a) -125 + (-30) = -155
(b) +105 – (-55) = +160
(c) +80 – (-150) = +230
(d) -99 – (-200) = +101

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ 257)

प्रश्न 1.
टोकन का उपयोग करते हुए जोड़ को पूरा कीजिए।
(a) (+6) + (+4)
(b) (-3) + (-2)
(c) (+5) + (-7)
(d) (-2 ) + (+6)
हल:
(a) (+6) + (+4) = +10
(b) (-3) + (-2) = 5
(c) (+5) + (-7 ) = -2
(d) (-2) + (+6) = +4

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए टोकन युग्म में से शून्य युग्म को निरस्त (रद्द) कीजिए। प्रत्येक स्थिति में लिफ्ट चालक कौन-से तल पर है? प्रत्येक स्थिति में संगत धनात्मक कथन क्या होगा?
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 257 Q1
हल:
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 257 Q1.1

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ 258)

प्रश्न 1.
टोकन का उपयोग करके निम्नलिखित अंतरों का मूल्यांकन (के मान ज्ञात) कीजिए। यह भी जाँचिए कि आपको वही परिणाम मिलता है जो अब आप अन्य तरीकों से जानते हैं। घटाव को पूरा कीजिए-
(a) (+10) – (+7)
(b) (-8) – (-4)
(c) (-9) – (-4)
(d) (+9) – (+12)
(e) (-5) – (-7)
(f) (-2) – (-6)
हल:
(a) +3
(b) -4
(c) -5
(d) -3
(e) +2
(f) +4

Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर

प्रश्न 2.
घटाव को पूरा कीजिए-
(a) (-5) – (-7)
(b) (+10) – (+13)
(c) (-7) – (-9)
(d) (+3) – (+8)
(e) (-2) – (-7)
(f) (+3) – (+15)
हल:
(a) +2
(b) -3
(c) +2
(d) -5
(e) +5
(f) -12

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ 259)

प्रश्न 1.
घटाने का प्रयास कीजिए: -3 – (+5)
आपको कितने शून्य के जोड़े रखने होंगे? इसका परिणाम क्या होगा?
हल:
हमें शून्य के 5 जोड़े (युग्म) रखने होंगे।
-3 – (+5) = -8 है।

प्रश्न 2.
टोकन का उपयोग करते हुए निम्न का मूल्यांकन (के मान ज्ञात) कीजिए।
(a) (-3) – (+10)
(b) (+8) – (-7)
(c) (-5) – (+9)
(d) (-9) – (+10)
(e) (+6) – (-4)
(f) (-2) – (+7)
हल:
(a) -13
(b) +15
(c) -14
(d) -19
(e) +10
(f) -9

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ 260)

प्रश्न 1.
माना आप ₹ 0 के साथ अपना बैंक खाता खोलते हैं, इसके पश्चात् आप उसमें ₹ 30, ₹ 40, और ₹ 50 जमा करवाते हैं और ₹ 40, ₹ 50 और ₹ 60 की निकासी करते हैं। अब आपके बैंक खाते में कितनी जमा राशि शेष है?
हल:
शेष राशि = ₹ 30 + ₹ 40 + ₹50 – ₹40 – ₹ 50 – ₹ 60 = ₹ -30 है।

प्रश्न 2.
माना आप ₹ 0 के साथ अपना बैंक खाता खोलते हैं और अपने उसी खाते में से ₹ 1, 2, 4, 8, 16, 32, 64 और 128 निकाल लेते हैं, इसके पश्चात् आप एक बार में ₹ 256 जमा कर देते हैं। अब आपके बैंक खाते में कितनी जमा राशि शेष है?
हल:
शेष राशि = ₹ [(-1) + (-2) + (-4) + (-8) + (-16) + (-32) + (-64) + (-128) + (+256)] = ₹ 1 है।

प्रश्न 3.
आपके बैंक खाते में प्रायः धनात्मक जमा राशि अधिक अच्छी क्यों मानी जाती है? ऐसी कौन-सी परिस्थितियाँ हो सकती हैं, जिनके तहत अस्थायी रूप से ऋणात्मक (निकासी) शेष जमा राशि सार्थक हो सकती है?
हल:
अपने बैंक खाते में प्रायः धनात्मक शेष राशि बेहतर रहती है ताकि हम उस खाते में कुछ ब्याज अर्जित करते रहें तथा साथ ही आवश्यकता के समय उसमें से कुछ राशि निकाल भी सकें। यदि आपको कभी धनराशि की अकस्मात आवश्यकता पड़ जाती है तथा आप यदि किसी स्थान या स्रोत से कुछ दिनों बाद धनराशि प्राप्त करने की आशा कर रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में अपनी शेष राशि से अधिक राशि निकाल कर अपने खाते में ऋणात्मक राशि अस्थायी रूप से रखकर इसे सार्थक बना सकते हैं।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ 260-261)

प्रश्न 1.
भौगोलिक प्रतिच्छेद को देखते हुए उनकी संबंधित ऊँचाइयाँ लिखिए-
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 260 Q1
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 260 Q1.1
हल:
(a) +1500 मी
(b) -500 मी
(c) +250 मी
(d) -1250 मी
(e) +1250 मी
(f) -250 मी
(g) +100 मी

प्रश्न 2.
इस भौगोलिक प्रतिच्छेद में सबसे उच्चतम बिंदु एवं सबसे निम्नतम बिंदु कौन-सा है?
हल:
A उच्चतम बिंदु है तथा D निम्नतम बिंदु है।

प्रश्न 3.
क्या आप बिंदुओं A, B,….., G को ऊँचाइयों के अवरोही (घटते क्रम में लिख सकते हैं?
क्या आप बिंदुओं को ऊँचाइयों के आरोही (बढ़ते) क्रम में लिख सकते हैं?
हल:
घटता क्रम: A, E, C, G, F, B, D है।
बढ़ता क्रम: D, B, F, G, C, E, A है।

प्रश्न 4.
पृथ्वी पर समुद्र तल से सबसे ऊँचा स्थान कौन-सा है? इसकी ऊँचाई कितनी है?
हल:
माउंट एवरेस्ट की चोटी।
इसकी ऊँचाई + 8848 मीटर है।

Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर

प्रश्न 5.
भूमि या महासागर तल पर समुद्र तल के सापेक्ष सबसे निम्नतम बिंदु क्या है? इसकी ऊँचाई कितनी है? (यह ऊँचाई ऋणात्मक होनी चाहिए।)
हल:
मृत सागर अवसाद है। इसकी ऊँचाई लगभग -430 मीटर है।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ 262)

प्रश्न 1.
क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ ऐसे स्थान भी हैं जहाँ कभी-कभी तापमान 0°C से नीचे चला जाता है? भारत में ऐसे स्थानों का पता लगाइए जहाँ तापमान सामान्यतः कई बार 0°C से भी नीचे पहुँच जाता है। इन स्थानों में क्या समानता है? अन्य स्थानों की तुलना में यहाँ अधिक ठंड क्यों होती है?
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 262 Q1
हल:
ये स्थान शिमला, नैनीताल, श्रीनगर, इत्यादि हैं। इनमें समानता यह है कि ये सभी पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित हैं। बर्फ के पिघलने के कारण, जो अन्य स्थानों पर नहीं होता है।

प्रश्न 2.
लद्दाख के लेह क्षेत्र में सर्दी के समय अत्यधिक ठंड हो जाती है। नीचे दी गई सारणी को देखिए, यह लेह के नवंबर माह के एक दिन के विभिन्न समयों के तापमान को दर्शाती है। साथ दिन और रात के सही समय के साथ संबंधित तापमान का मिलान कीजिए।
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 262 Q2
हल:
तापमान का मिलान नीचे दर्शाया गया है:
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 262 Q2.1

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ 263)

प्रश्न 1.
उपरोक्त दूसरे ग्रिड के लिए गणना कीजिए और सीमा योग ज्ञात कीजिए।
हल:
ऊपरी पंक्ति: 5 + (-3) + (-5) = -3
निचली पंक्ति: (-8) + (-2) + 7 = -3
बायाँ स्तंभ: 5 + 0 + (-8) = -3
दायाँ स्तंभ: (-5) + (-5) + 7 = -3

प्रश्न 2.
आवश्यक सीमा योग बनाने के लिए ग्रिड को पूर्ण कीजिए।
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 263 Q2
हल:
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 263 Q2.1
[नोट: उत्तर अद्वितीय होना आवश्यक नहीं।]

प्रश्न 3.
उपरोक्त अंतिम ग्रिड में -4 सीमा योग प्राप्त करने के लिए एक से अधिक तरीके बताइए।
हल:
अंतिम ग्रिड के लिए एक और विधि:
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 263 Q3
[नोट: इस ग्रिड को निर्देशानुसार कुछ और विधियों से भी भरने का प्रयास कीजिए।]

प्रश्न 4.
कौन-सी अन्य ग्रिड विभिन्न विधियों से भरी जा सकती है? इसके क्या कारण हो सकते हैं?
हल:
वे ग्रिड जिनमें अधिक संख्या में बॉक्सों को बिना भरे छोड़ दिया गया है, क्योंकि ऐसी स्थिति में बॉक्सों को संख्याओं से भरने के विकल्प अधिक होते हैं।
उदाहरणार्थ, दूसरी ग्रिड को यहाँ किसी अन्य विधि से नहीं भरा जा सकता है।

प्रश्न 5.
एक सीमा पूर्णांक वर्ग पहेली बनाइए और इसे पूर्ण करने के लिए सहपाठियों को चुनौती दीजिए।
नोट- निर्देशानुसार कीजिए।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ 264)

प्रश्न 1.
पुनः प्रयास कीजिए, इस बार अलग संख्याएँ चुनिए। आपको इन संख्याओं का क्या योग प्राप्त हुआ? क्या यह पहले से भिन्न है? कुछ और बार प्रयास कीजिए।
हल:
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 264 Q1
यहाँ, गोला लगी हुई संख्याएँ -2, 2, -10 और 9 हैं।
इनका योग = -2 + 2 – 10 + 9 = -1 हैं।
नहीं, यह वही है, जो पहले था। इस अभ्यास को निर्देशानुसार कई बार कीजिए।

Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर

प्रश्न 2.
नीचे दी गई ग्रिड के साथ भी इसी तरह का खेल खेलिए। आप क्या उत्तर प्राप्त करते हैं?
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 264 Q2
हल:
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 264 Q2.1
पहली ग्रिड में, गोला लगी हुई संख्याएँ -11, 4, -11 और 10 हैं।
इनका योग = -11 + 4 – 11 + 10 = -8 है।
प्रत्येक बार योग -8 आएगा।
दूसरी ग्रिड में, गोला लगी हुई संख्याएँ -7, -1, -10 और 4 हैं।
इनका योग = -7 – 1 – 10 + 4 = -14 है।
प्रत्येक बार योग -14 आएगा।

प्रश्न 3.
इन ग्रिडों में क्या विशेष हो सकता है? क्या संख्याओं में जादू है या इन्हें व्यवस्थित करने के तरीके में जादू है या दोनों में हैं? क्या आप ऐसे और ग्रिड बना सकते हैं?
हल:
यहाँ, कोई जादू नहीं है। संख्याओं को एक विशेष विधि से व्यवस्थित किया गया है।
उदाहरणार्थ, प्रश्न 2 की पहली ग्रिड में, विकर्ण वर्गों में संख्याओं को इस प्रकार व्यवस्थित किया गया है कि चारों संख्याओं का योग -8 है।
7 + 1 – 5 – 11 = -8 और -20 – 8 + 4 + 16 = -8 है।
अन्य ग्रिडों में भी इसी प्रकार की तरकीबों का उपयोग किया गया है।
हाँ, हम ऐसी और अधिक ग्रिडों को बना सकते हैं।
नोट- निर्देशानुसार कीजिए।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ 265-266)

प्रश्न 1.
दिए गए युग्मों के बीच सभी पूर्णांकों को बढ़ते क्रम में लिखिए।
(a) 0 और -7
(b) -4 और 4
(c) -8 और -15
(d) -30 और -23
हल:
(a) -6, -5, -4, -3, -2 और -1
(b) -3, -2, -1, 0, 1, 2, 3
(c) -14, -13, -12, -11, -10, -9
(d) -29, -28, -27, -26, -25, -24

प्रश्न 2.
ऐसी तीन संख्याएँ बताइए जिनका योग -8 है।
हल:
ये तीन संख्याएँ -12, +8 और -4 हो सकती हैं।
(ऐसी अन्य अनेक संख्याएँ हो सकती हैं।)

प्रश्न 3.
यहाँ दो पासे हैं जिनके फलकों पर संख्याएँ दर्शाई गई हैं: -1, 2, -3, 4, -5, 6 इन पासों को उछालने पर सबसे छोटा संभावित योग -10 = (-5) + (-5) है और सबसे बड़ा संभावित योग 12 = (6) + (6) है। इन दो पासों पर संख्याओं को जोड़ने से (-10) और (+12) के बीच की कुछ संख्याएँ प्राप्त करना संभव नहीं है। ऐसी संख्याओं का पता लगाइए।
हल:
इन संख्याओं को जोड़ने से, (-10) और (+12) के बीच प्राप्त नहीं होने वाले योग के रूप में संख्याएँ -9, -7, 5, 0, 2, 7, 9 और 11 हैं।

प्रश्न 4.
इन्हें हल कीजिए-
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 265 Q4
हल:
8 – 13 = -5
(-8) – (13) = -21
(-13) – (-8) = -5
(-13) + (-8) = -21
8 + (-13) = -5
(-8) – (-13) = 5
(13) – 8 = 5
13 – (-8) = 21

प्रश्न 5.
निम्नलिखित के वर्ष ज्ञात कीजिए?
(a) वर्तमान वर्ष से 150 वर्ष पूर्व कौन सा वर्ष था? __________
(b) वर्तमान वर्ष से 2200 वर्ष पूर्व कौन-सा वर्ष था? __________
[संकेत- याद रखिए कि कोई 0 वर्ष नहीं था।]
(c) 680 ईसा पूर्व से 320 वर्ष बाद कौन-सा वर्ष होगा? __________
हल:
(a) 2024 – 150 = 1874
(b) 2024 – 2200 = -176
(c) (680 – 320) = 360 BCE

प्रश्न 6.
निम्नलिखित अनुक्रम को पूरा कीजिए-
(a) (-40), (-34), (-28), (-22), ____, ____, ____
(b) 3, 4, 2, 5, 1, 6, 0, 7, ____, ____, ____
(c) ____, ____, 12, 6, 1, (-3), (-6), ____, ____, ____, ____
हल:
(a) (-40), (-34), (-28), (-22), -16, -10, -4
(b) 3, 4, 2, 5, 1, 6, 0, 7, -1, 8, -2, 9
(c) 27, 19, 12, 6, 1, (-3), (-6), (-8), (-9), (-9)

प्रश्न 7.
यहाँ छह पूर्णांक कार्ड हैं: (+1), (+7), (+18), (-5), (-2), (-9)
आप इनमें से किसी भी कार्ड का चयन कर सकते हैं। तुथा जोड़ और घटा के उपयोग द्वारा एक पद (व्यंजक) बनाइए।
यहाँ एक पद (व्यंजक) है: (+18) + (+1) – (+7) – (-2) जिसका मान (+14) है। दिए गए कार्ड्स से एक से अधिक कार्ड का चयन कीजिए और एक पद (व्यंजक) बनाइए जिसका मान (-30) के आस-पास हो।
हल:
(-9) – (+18) + (-5)-(-2) – (+1) = -31

Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर

प्रश्न 8.
दो धनात्मक पूर्णांकों का योग सदैव धनात्मक होता है लेकिन एक (धनात्मक पूर्णांक) – (धनात्मक पूर्णांक) धनात्मक या ऋणात्मक हो सकता है। आप निम्न के विषय में क्या कह सकते हैं-
(a) (धनात्मक) – (ऋणात्मक)
(b) (धनात्मक) + (ऋणात्मक)
(c) (ऋणात्मक) + (ऋणात्मक)
(d) (ऋणात्मक) – (ऋणात्मक)
(e) (ऋणात्मक) – (धनात्मक)
(f) (ऋणात्मक) + (धनात्मक)
हल:
(a) धनात्मक
(b) धनात्मक या ऋणात्मक हो सकता है।
(c) ऋणात्मक
(d) धनात्मक या ऋणात्मक हो सकता है।
(e) ऋणात्मक
(f) धनात्मक या ऋणात्मक हो सकता है।

प्रश्न 9.
इस लड़ी में 100 टोकन हैं, जो एक विशेष पैटर्न में व्यवस्थित किए गए हैं, इस लड़ी का मान क्या है?
Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर Page 265 Q9
हल:
इसका मान 1 धनात्मक + 1 धनात्मक + 1 धनात्मक = 3 धनात्मक हो सकता है।
परंतु प्रत्येक धनात्मक या प्रत्येक ऋणात्मक का वास्तविक मान ज्ञात होने के बिना लड़ी के वास्तविक मान के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ 268)

प्रश्न 1.
क्या आप ब्रह्मगुप्त के नियमों को बेला की मजेदार इमारत या संख्या रेखा के अनुसार स्पष्ट कर सकते हो?
हल:
योग के लिए नियम:
(i) (+2) + (+1) = +3 (दो धनात्मक पूर्णांकों का योग धनात्मक होता है।)
(ii) (-3) + (-2) = -5 (दो ऋणात्मक पूर्णांकों का योग ऋणात्मक होता है।)
(iii) (+3) + (-5) = -(5 – 3) = -2
या (+4) + (-3) = +(4 – 3) = +1 है।
[एक धनात्मक संख्या और एक ऋणात्मक संख्या को जोड़ने के लिए, छोटी संख्या (बिना चिह्न के) को बड़ी संख्या (बिना चिह्न के) में से घटाइए तथा बड़ी संख्या का चिह्न लगा दीजिए।]
+4 + (-4) = 0; -3 + (+3) = 0, इत्यादि।
(एक संख्या और उसके योज्य प्रतिलोम का योग शून्य होता है।)

घटाने के लिए नियम:
(i) +5 – (+3 ) = 2
(यदि एक बड़ी धनात्मक संख्या में से एक छोटी धनात्मक संख्या को घटाया जाता है, तो परिणाम एक धनात्मक संख्या आता है।)
(ii) (+8) – (+17) = -9
(यदि एक बड़ी धनात्मक संख्या को एक छोटी धनात्मक संख्या में से घटाया जाता है, तो परिणाम एक ऋणात्मक संख्या आता है।)
(iii) (+9) – (-3) = 9 + 3
(एक ऋणात्मक संख्या को घटाना उसकी संगत धनात्मक संख्या, अर्थात उसके योज्य प्रतिलोम को जोड़ने के समान है।)
(iv) (-6 – (-6) = 0
(किसी संख्या को स्वयं में से घटाने पर शून्य प्राप्त होता है।)
(v) (+7) – 0 = +7, (-8) – 0 = -8
(किसी संख्या में से शून्य घटाने पर स्वयं वह संख्या ही प्राप्त होती है।)

Class 6 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi शून्य के दूसरी ओर

प्रश्न 2.
प्रत्येक नियम के लिए स्वयं के उदाहरण दीजिए।
नोट- निर्देशानुसार कीजिए।