Showing posts with label NS EVS 4TH HM. Show all posts

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन आस पास

 

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन आस पास

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन आस पास Workbook Pdf, Worksheets, Notes, Questions and Answers.


NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 27 कोशिश हुई कामयाब

 

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 27 कोशिश हुई कामयाब

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 212)
प्रश्न 1.
तुम स्कूल कैसे जाते हो?
उत्तर:
में साइकिल से स्कूल जाता हूँ।

प्रश्न 2.
पता करो, लद्दाख कहाँ है। वह कैसा इलाका है?
उत्तर:
लद्दाख कश्मीर में है। यह भारत की सबसे ऊँची पठारी है। यह समुद्र तल से 3000 मीटर की ऊँचाई पर है। यह एक बहुत ही ठंढ़ा इलाका है।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 213)
प्रश्न 1.
तुम्हें स्कूल में क्या-क्या करना अच्छा लगता है?
उत्तर:
मुझे स्कूल में पढ़ना, अच्छी बातें सीखना तथा दोस्तों के साथ खेलना अच्छा लगता है।

प्रश्न 2.
तुम्हें क्या स्कूल जाना अच्छा लगता है?
उत्तर:
हाँ, मुझे स्कूल जाना बहुत अच्छा लगता है।

प्रश्न 3.
यदि तुम कभी स्कूल नहीं जा पाते, तो तुम्हें कैसा लगता?
उत्तर:
यदि मैं कभी स्कूल नहीं जा पाता हूँ, तो मुझे अपने दोस्तों की याद आती है तथा बहुत बुरा लगता है।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 215)
बताओ
प्रश्न 1.
चुसकिट किस-किस की मदद से स्कूल पहुँच पाई?
उत्तर:
चुसकिट अब्दुल, स्कूल के बच्चों तथा स्कूल के शिक्षकों की मदद से स्कूल पहुँच पाई।

प्रश्न 2.
अगर तुम अब्दुल होते, तो तुम क्या-क्या करते?
उत्तर:
यदि मैं अब्दुल होता तो मैं भी चुसकिट को स्कूल पहुँचाने में अब्दुल की तरह ही मदद करता।

प्रश्न 3.
चुसकिट स्कूल तो पहुँच गई। पर स्कूल के अंदर उसे कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं? कौन-कौन सी?
उत्तर:
चुसकिट को स्कूल में घूमने में, एक क्लास से दूसरे क्लास तक जाने में तथा खेलने में परेशानी हो सकती है।

प्रश्न 4.
अगर तुम चुसकिट के दोस्त होते, तो उसकी मदद कैसे-कैसे करते?
उत्तर:
मैं चुसकिट को उसके व्हील चेयर पर स्कूल में घुमाता, उसके साथ स्कूल के मैदान में खेलता तथा खेलने में उसकी मदद करता।

प्रश्न 5.
क्या तुम्हारे स्कूल में पहियों वाली कुर्सी के लिए रैंप बने हैं?,
उत्तर:
हाँ, मेरे स्कूल में पहियों वाली कुर्सी के लिए रैंप बने हैं।

प्रश्न 6.
क्या तुम्हारे घर के आस-पास कोई ऐसा बच्चा रहता है, जिसे किन्हीं कारणों से स्कूल जाने में परेशानी हो रही हो?
उत्तर:
हाँ, मेरे घर के पास एक बच्चा है, जो स्कूल नहीं जाता है क्योंकि वह अंधा है।

प्रश्न 7.
क्या तुम उस बच्चे की मदद करना चाहोगे? कैसे?
उत्तर:
मैं उसके माता-पिता को समझाऊँगा कि उसे स्कूल भेजें। मैं उसे स्कूल जाने में मदद करूंगा।

प्रश्न 8.
अपने घर के आस-पास की इमारतों को देखो। क्या उनमें पहियों वाली कुर्सी अंदर ले जाने की सुविधा है?
उत्तर:
नहीं, उन घरों में पहिये वाली कुर्सी अंदर ले जाने की सुविधा नहीं है।

आओ, बना कर देखें
प्रश्न 1.
रैंप और पहियों वाली कुर्सी का चित्र कॉपी में बनाओ।
उत्तर:
रैंप और पहियों वाली कुर्सी
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 27 कोशिश हुई कामयाब 1

प्रश्न 2.
तुम भी अपना एक पुल बनाओ। इसके लिए सामान तुम्हें अपने आस-पास ही मिल सकता है, जैसे-आइसक्रीम की इंडियाँ, प्लास्टिक के चम्मच, छोटी डंडियाँ, रस्सी, सुतली आदि। अपने सारे दोस्तों को भी पुल बनाने के लिए कहो।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 27 कोशिश हुई कामयाब 2

प्रश्न 3.
अब समूह के साथ मिलकर एक मॉडल बनाओ। मॉडल में खेत, नदियाँ, पर्वत, सड़क और रेल की पटरियाँ बनाओ। इसके लिए तुम चिकनी मिट्टी, रेत, कंकड़-पत्थर के टुकड़े, टहनी आदि काम में ले सकते हो। अब इस मॉडल में अलग-अलग जगहों पर पुल रखो।
उत्तर:
स्वयं करो।

प्रश्न 4.
चुसकिट को स्कूल पहुँचाओ
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 27 कोशिश हुई कामयाब 3
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 27 कोशिश हुई कामयाब 4


NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 26 फ़ौजी वहीदा

 

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 26 फ़ौजी वहीदा

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 208, 209)
प्रश्न 1.
क्या तुम किसी को जानते हो जो सेना में हैं?
उत्तर:
हाँ, मेरे एक चाचा सेना में काम करते हैं।

प्रश्न 2.
वे कौन-सी सेना में हैं-नौसेना, थल सेना या वायु सेना?
उत्तर:
वे वायु सेना में काम करते हैं।

प्रश्न 3.
वे क्या काम करते हैं?
उत्तर:
वे पायलट हैं।

प्रश्न 4.
क्या तुम सेना में जाना चाहते हो?
उत्तर:
हाँ, मैं भी सेना में जाना चाहता हूँ।

प्रश्न 5.
कौन-सी सेना में जाना चाहते हो-थल सेना, वायु सेना या नौसेना?
उत्तर:
मैं वायु सेना में जाना चाहता हूँ।

प्रश्न 6.
सेना की तरह कौन-कौन सी नौकरियों में लोग वर्दी पहनते हैं?
उत्तर:
पुलिस की नौकरी में लोग सेना की तरह ही वर्दी पहनते हैं।

प्रश्न 7.
वहीदा नौसेना में डॉक्टर का काम करती हैं। नौसेना के तुम कोई और पाँच काम बताओ।
उत्तर:
कप्तान, इंजीनियर, पायलट, नर्स, रसोइया।

प्रश्न 8.
क्या तुमने कोई परेड देखी है? अपने स्कूल में परेड करो और 36 बार निर्देश देकर देखो। जैसे“परेड, दाएँ देखेगी, दाएँ देख”, “परेड हिलो मत”, “खुली लाइन चल”, “निकट लाइन चल’ । क्या तुम इसमें परेड के कुछ और निर्देश जोड़ सकते हो?
उत्तर:
सावधान, विश्राम, दाएँ मुड़, तेज चल, बाएँ मुड़ तेज चल, कंधे शस्त्र, परेड थम।

प्रश्न 9.
एक डॉक्टर से बातचीत करो। उनके काम के बारे में पता लगाओ।
उत्तर:
एक डॉक्टर बीमार व्यक्ति को देखता है। उसकी जाँच करने के बाद बीमारी का पता लगाता है। उसके बाद बीमारी ठीक होने के लिए दवाईयाँ देता है।

प्रश्न 10.
क्या तुम ऐसी किसी महिला को जानते हो, जिन्होंने अनोखा काम किया है? उनके साथ ऐसी बातचीत करो जैसी कि हमने वहीदा के साथ की है। सोचो, क्या प्रश्न पूछोगे। उनसे पता करो कि उन्होंने उस काम को क्यों चुना और उन्हें कैसी-कैसी मुश्किलें आईं।
उत्तर:
मैं कई महिलाओं के बारे में जानता हूँ, जिन्होंने अनोखा काम किया है। उदाहरण के लिए, किरण बेदी को लीजिए। वह पहली महिला थीं जो भारतीय पुलिस सेवा (आई.पी.एस.) में भर्ती हुई थीं। उस समय के लिए यह बहुत बड़ी बात थी क्योंकि तब महिलाओं को पढ़ने भी नहीं दिया जाता था।
उनसे पूछे गये कुछ प्रश्न तथा उनके उत्तर निम्नलिखित हैं
मैं भारतीय पुलिस सेवा ज्वाइन करके आपको कैसा लगा?
किरण बेदी : मुझे लगा जैसे मैं सातवें आसमान पर पहुँच गई हूँ।,
मैं : आपने पुलिस अधिकारी ही क्यों बनना चाहा?
किरण बेदी : मैं दुनिया को यह दिखाना चाहती थी कि महिलायें भी किसी से कम नहीं हैं।
मैं : आपको अपने सेवा काल में कोई परेशानी तो नहीं हुई?
किरण बेदी : हाँ, शुरुआत में मुझे काफी परेशानी हुई। मेरे वरिष्ठ अधिकारी मुझे आसान काम सौंपते थे, क्योंकि मैं महिला हूँ। कई पुरुष सहयोगी मुझसे जलते भी थे।
मैं : इतने लंबे समय तक देश की सेवा करने के बाद आपको कैसा लगता है?
किरण बेदी : मैं काफी संतुष्ट हूँ। मुझे अपने देश पर गर्व है।

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 25 चटपटी पहेलियाँ

 

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 25 चटपटी पहेलियाँ

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 199)
प्रश्न 1.
दिये गये पहेलियों के उत्तर: बताओ
(क) कूटी जाती, पीसी जाती,
भोजन तीखा खूब बनाती।
खाने में जो ज्यादा डल गई,
तो फिर मुँह से निकली सी-सी।
आँख-नाक से निकले पानी,
याद दिला दें, सबको नानी।
सोचो, सोचो कौन हूँ मैं,
जल्दी बोलो, कौन हूँ मैं?
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 25 चटपटी पहेलियाँ 1
उत्तर:
लाल मिर्च।

(ख) कूटी जाती, पीसी जाती,
खाने में पीला रंग लाती।
तेल में मुझे मिलाकर दादी,
चोट लगे तो झट से लगाती।
सबकी चोट को ठीक कराती,
इसीलिए मैं सबको भाती।
सोचो, सोचो कौन हूँ मैं,
जल्दी बोलो, कौन हूँ मैं?
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 25 चटपटी पहेलियाँ 2
उत्तर:
हल्दी।

(ग) काले-काले मोती जैसी,
छोटी-सी पर गोल हैं,
बारीक पिसी या दरदरी,
मैं तीखे स्वाद वाली हैं।
मीठे और नमकीन में,
मैं दोनों में ही डाली जाती हूँ,
सोचो, सोचो कौन हूँ मैं,
जल्दी बोलो, कौन हूँ मैं?
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 25 चटपटी पहेलियाँ 3
उत्तर:
काली मिर्च।

(घ) मैं पतला-सा, पर छोटा हूँ
भूरा भी हूँ, और काला भी हूँ।
गरम घी और तेल में,
मैं खुशबू फैलाता हूँ
दही और जलजीरे में,
भून कर डाला जाता हूँ।
सोचो, सोचो कौन हूँ मैं,
जल्दी बोलो, कौन हूँ मैं?
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 25 चटपटी पहेलियाँ 4
उत्तर:
जीरा।।

(ङ) हरे रंग की जीरे जैसी,
ठीक हाजमा रखती
खाने के बाद मुझे खाते,
मैं मुँह का स्वाद बढ़ाती।
सोचो, सोचो कौन हूँ मैं,
जल्दी बोलो, कौन हूँ मैं?
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 25 चटपटी पहेलियाँ 5
उत्तर:
सौंफ।

(च) कील जैसी दिखती हूँ,
पर में एक कली हूँ।
चॉकलेटी भूरे रंग की,
पर तेज खुशबू वाली हूँ।
जब दर्द दाँत में होता है,
तो मुझे दाँत में रखते हैं।
सोचो, सोचो कौन हूँ मैं,
जल्दी बोलो कौन हूँ मैं?
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 25 चटपटी पहेलियाँ 6
उत्तर:
लौंग।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 201)
प्रश्न 1.
किन्हीं दो मसालों के लिए पहेलियाँ बनाओ और अपनी क्लास में पूछो। उन मसालों के चित्र बनाकर नाम भी लिखो।
उत्तर:
पहेली-1
छोटी सी लड़की
लाल बाई नाम है।
पहने वो घाघरा
एक रुपये में दस है।
खाते ही आँसू आये
मुँह में आग जैसा लग जाये
नाम मेरा जो नहीं बताये
अपने आप मूर्ख बन जाये
उत्तर:
लाल मिर्ची।

पहेली-2
ऊपर से एक हूँ।
खोलो तो बीस हूँ
मिर्ची नहीं पर तीखा हूँ
रंग का मैं फीका हूँ।
सब्जी मेरे बिन फीका
जीतू दिल हर किसी का
नाम बता मैं कौन हूँ
बीमारों का मैं फैन हूँ।
उत्तर:
लहसुन

प्रश्न 2.
पता करो-तुम्हारे घर में खाने में कौन-कौन से मसाले काम में लाए जाते हैं। उनकी सूची बनाओ। अपने साथियों की सूची भी देखो।
उत्तर:
मेरे घर में उपयोग में आने वाले मसालों की सूची-
हल्दी, लहसुन, धनिया, प्याज, जीरा, मिर्ची, काली मिर्च

प्रश्न 3.
अपने दादा-दादी/नाना-नानी से पता करो, जब वे बच्चे थे, तब उनकी रसोई में कौन-कौन से मसाले अधिकतर इस्तेमाल होते थे?
उत्तर:
जब मेरे दादा-दादी बच्चे थे तो उनकी रसोई में अधिकतर इस्तेमाल होने वाले मसाले-हल्दी, धनिया, गरम मसाला, लहसुन, प्याज, लाल मिर्च, काली मिर्च, लौंग, जीरा, तथा दालचीनी थे।

प्रश्न 4.
एक ऐसे मसाले का नाम लिखो, जो नमकीन और मीठी–दोनों चीजें में डाला जाता है।
उत्तर:
इलायची।

प्रश्न 5.
पता करो, खाने को खट्टा बनाने के लिए उसमें क्या डाला जाता है?
उत्तर:
आम की खटाई, दही, सिरका या नींबू। खाने को खट्टा बनाने के लिए उसमें इनमें से कोई एक डाला जाता है।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 202)
प्रश्न 1.
पता करो, क्या तुम्हारे इलाके में किसी मसाले के पौधे हैं? उनके नाम लिखो।
उत्तर:
हाँ, मेरे इलाके में हल्दी, लहसुन तथा प्याज के पौधे हैं।

प्रश्न 2.
कक्षा में कुछ साबुत मसालों के थोड़े-से नमूने लाओ। इकड़े किए गए मसालों के नाम तालिका में लिखो। अपनी आँखें बंद करके सभी मसालों को बारी-बारी से छूकर और सँघकर पहचानने की कोशिश करो। जिन्हें तुम पहचान पाते हो, उनके नाम के आगे सही का निशान (✓) लगाओ। न पहचान पाने पर गलत का निशान (✗) लगाओ।

क्र. सं.मसाले का नामसँघकरछूकर
1.
2.
3.
4.
5.

उत्तर:

क्र. सं.मसाले का नामसँघकरछूकर
1.मिर्च
2.अदरख
3.लहसुन
4.हल्दी
5.लौंग

चलो अब बनाएँ, आलू की चटपटी चाट।
प्रश्न 1.
कैसी लगी तुम्हें आलू की चाट?
उत्तर:
आलू की चाट मुझे काफी स्वादिष्ट लगी।

प्रश्न 2.
सोचो, अगर चाट में मसाले न डाले होते, तो इसका स्वाद कैसा होता?
उत्तर:
यह उतना चटपटा नहीं होता।

प्रश्न 3.
एक तरह की चाट बनाना और सीखो। कक्षा में उसे मिल-बाँट कर खाओ।
उत्तर:
स्वयं करो।

प्रश्न 4.
कम मसाले और तेज मसाले वाली चीज खाने से जीभ पर कैसा लगता है?
उत्तर:
तेज मसाले वाली चीज खाने पर जीभ पर तीखा तथा ज्यादा चटपटा लगता है। जबकि कम मसाले वाली चीज खाने पर कम चटपटा तथा कम तीखा लगता है।

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 24 दूर देश की बात

 

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 24 दूर देश की बात

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 195)
चर्चा करो और लिखो।
प्रश्न 1.
तुम भी अपने शहर की तुलना अबू धाबी से करते हुए एक छोटी-सी रिपोर्ट तैयार करो। उसमें तस्वीरें या चित्र बनाकर भी लगा सकते हो। अपनी रिपोर्ट में इन बातों के बारे में लिखना मत भूलना

  • जलवायु और मौसम
  • लोगों का पहनावा
  • सड़कों पर वाहन
  • खान-पान
  • पेड़-पौधे
  • इमारतें
  • भाषा

उत्तर:
अबु धाबी तथा केरल की तुलनात्मक रिपोर्ट-
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 24 दूर देश की बात 1

प्रश्न 2.
रेगिस्तानी इलाके में पेड़-पौधे कम क्यों होते हैं?
उत्तर:
रेगिस्तानी इलाके में रेतीले जमीन होते हैं तथा पानी की कमी होती है। वर्षा नहीं के बराबर होती है। इसलिए उस इलाके में कम पेड़-पौधे होते हैं।

प्रश्न 3.
क्या तुम्हारी जान-पहचान के कोई व्यक्ति किसी और देश में रहते हैं?
उत्तर:
हाँ, मेरे चाचा विदेश में रहते हैं।

प्रश्न 4.
वे वहाँ कब से रहते हैं?
उत्तर:
वे वहाँ पिछले चार सालों से रहते हैं।

प्रश्न 5.
वे वहाँ पढ़ाई करने गए थे या काम करने?
उत्तर:
शुरू में वे वहाँ पढ़ाई करने गये थे तथा बाद में काम करने लगे।

प्रश्न 6.
क्या उनके वहाँ जाने का कोई अन्य कारण था?
उत्तर:
नहीं।

इन नोटों को देखो
प्रश्न 1.
इन नोटों को देखो। हर नोट के सामने के बक्से में उसका मूल्य लिखो।
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 24 दूर देश की बात 2
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 24 दूर देश की बात 3

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 197)
प्रश्न 1.
ये कौन-से देश के नोट हैं?
उत्तर:
ये भारत देश के नोट हैं।

प्रश्न 2.
तुम कैसे जानोगे?
उत्तर:
नोटों पर भारतीय रिजर्व बैंक लिखा रहता है।

प्रश्न 3.
नोटों पर किसकी तस्वीर बनी है?
उत्तर:
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की तस्वीर नोटों पर बनी है।

प्रश्न 4.
क्या नोटों पर मूल्य के अलावा और भी नंबर लिखे हैं?
उत्तर:
हाँ, नोटों पर मूल्य के अतिरिक्त नोट के सीरियल नम्बर भी लिखे हैं।

प्रश्न 5.
क्या दो नोटों पर एक ही नंबर छपा हो सकता है?
उत्तर:
नहीं, दो नोटों पर एक ही नम्बर छपा नहीं हो सकता है।

प्रश्न 6.
एक दस रुपये के नोट को ध्यान से देखो। इस पर लिखी कितनी भाषाओं को तुम पहचान सकते हो?
उत्तर:
इसमें मैं हिन्दी, अंग्रेजी तथा संस्कृत पहचान सकता हूँ।

प्रश्न 7.
किसी एक नोट पर लिखे बैंक का नाम लिखो।
उत्तर:
भारतीय रिजर्व बैंक।

प्रश्न 8.
सिक्कों का मिलान करो
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 24 दूर देश की बात 4
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 24 दूर देश की बात 5

प्रश्न 9.
इनमें से कितने सिक्के तुम पहचान सकते हो?
उत्तर:
इनमें से सभी सिक्के मैं पहचान सकता हूँ।

प्रश्न 10.
सिक्कों पर मूल्य के अलावा और क्या-क्या लिखा है?
उत्तर:
सिक्कों पर मूल्य के अलावा देश का नाम एवं बनने का वर्ष लिखा होता है।

प्रश्न 11.
इन नोटों को देखो। क्या ये सभी नोट भारत के हैं?
उत्तर:
नहीं सभी नोट भारत के नहीं हैं।

प्रश्न 12.
जो नोट भारत के नहीं हैं, उन पर लाल गोले बनाओ।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 24 दूर देश की बात 6

प्रश्न 13.
पता करो और लिखो कि बचे हुए नोट कहाँ के हैं?
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 24 दूर देश की बात 7

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 23 पोचमपल्ली

 

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 23 पोचमपल्ली

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 189)
चर्चा करो
प्रश्न 1.
आज वाणी और प्रसाद जैसे कई बच्चों ने अपने परिवारों से यह सुंदर कला सीख ली है। क्या बड़े होकर ये भी अपने बच्चों को इस कला के हुनर सिखा पाएँगे?
उत्तर:
रेशम मँहगे होते जा रहे हैं तथा बुनकरों को उनकी मेहनत का उचित पारिश्रमिक नहीं मिल पा रहा है। यहाँ तक कि बिचौलियों के कारण उनकी रोजी-रोटी भी ठीक से नहीं चल पाती है। ऐसी स्थिति में बुनकर दूसरे रोजगार की तलाश में एक जगह से दूसरी जगहों पर जा रहे हैं। यदि स्थिति ठीक रही तभी बड़े होकर वाणी और प्रसाद जैसे लोग अपने बच्चों को इस कला के हुनर सीखा पायेंगे।

इनके उत्तर: कॉपी में लिखो
प्रश्न 1.
क्या तुमने कभी किसी को करघे पर कुछ बुनते देखा है?
उत्तर:
हाँ, मैंने कई लोगों को करघे पर कपड़ा बुनते हुए देखा है।

प्रश्न 2.
क्या और कहाँ?
उत्तर:
टी.वी. के डिस्कवरी चैनल पर आ रहे एक कार्यक्रम में।

प्रश्न 3.
साड़ी के धागों को रंगा जाता है। क्या तुम किसी और चीज के बारे में जानते हो, जिसको रंगा जाता है?
उत्तर:
हाँ, ऊन को भी रंगा जाता है। घर की दीवारों को भी सुंदर दिखने के लिए रंगा जाता है।

प्रश्न 4.
वाणी और प्रसाद के गाँव में जाओ तो लगता है कि जैसे पूरा गाँव साड़ियाँ ही बना रहा है। क्या तुम कोई ऐसा काम जानते हो, जो एक ही जगह के बहुत सारे लोग करते हैं?
उत्तर:
हाँ, मेरे गाँव जहाँ मेरे दादाजी रहते हैं वहाँ एक बस्ती में बहुत सारे लोग मिट्टी के बरतन बनाते हैं।

प्रश्न 5.
क्या वे कोई चीज तैयार करते हैं?
उत्तर:
हाँ, वे लोग मिट्टी के बरतन तैयार करते हैं।

प्रश्न 6.
उस को तैयार करने का तरीका पता करो।
उत्तर:
वे लोग मिट्टी को बारीक पीसकर उसे अच्छी तरह गूंधते हैं। गूंधने के बाद उसे चाक पर रखकर इच्छानुसार बरतन बनाते हैं। गीले बने हुए बरतन को धूप में सुखाने के बाद उसे आग में पकाया जाता है उसके बाद उसे सुंदर रंगों से रंगा जाता है।

प्रश्न 7.
उस चीज को बनाने के लिए क्या आदमी और औरतें अलग-अलग तरह के काम करते हैं?
उत्तर:
हाँ, आदमी बरतन बनाते हैं तथा औरतें उसे धूप में सुखाने का काम करती हैं।

प्रश्न 8.
क्या उस चीज को बनाने में बच्चे भी मदद करते हैं?
उत्तर:
हाँ, कुछ बच्चे भी बर्तन को बनाने में अपने माता-पिता की मदद करते हैं।

पता करो और लिखो
प्रश्न 1.
किसी लुहार, बढ़ई या कुम्हार से बातचीत करो और उनके काम के बारे में पता लगाओ-
उत्तर:
मैंने एक कुम्हार से बातचीत की। उससे पूछा गया प्रश्न एवं उत्तर: निम्नांकित हैं

प्रश्न 2.
उन्होंने अपना काम कहाँ से सीखा?
उत्तर:
उन्होंने यह काम अपने बुजुर्गों से सीखा है।

प्रश्न 3.
उनको काम में क्या-क्या चीजें सीखनी पड़ती हैं?
उत्तर:
उनको काम में मिट्टी को अच्छी तरह से पीसना, गूधना, चाक चलाना, उस पर मिट्टी के बरतन को विभिन्न तरह के आकार देना, बरतन को पकाना सीखना पड़ता है।

प्रश्न 4.
क्या उन्होंने अपना काम अपने परिवार में किसी और को भी सिखाया है?
उत्तर:
हाँ, उन्होंने यह काम अपने बच्चों को भी सिखाया है।

प्रश्न 5.
नीचे तालिका में कुछ कामों की सूची दी गई है। क्या तुम ऐसे लोगों को जानते हो, जो ये काम जानते हैं? उन लोगों के नाम लिखो। पता करो कि उन्होंने ये काम किस से सीखे।
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 23 पोचमपल्ली 1
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 23 पोचमपल्ली 2

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 22 दुनिया मेरे घर में

 

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 22 दुनिया मेरे घर में

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 180)
बताओ
प्रश्न 1.
क्या तुम्हारे घर में भी पंखा, टी.वी., समाचारपत्र, कुर्सी या किसी और चीज को लेकर झगड़े होते हैं?
उत्तर:
हाँ, कभी-कभी मेरे और मेरी बहन में ऐसे झगड़े होते हैं।

प्रश्न 2.
तुम्हारे घर के ऐसे झगड़े कौन सुलझाता है?
उत्तर:
ऐसे झगड़े हमलोग आपस में ही सुलझा लेते हैं।

प्रश्न 3.
अपने घर के ऐसे झगड़ों के बारे में कोई मजेदार किस्सा सुनाओ।
उत्तर:
एक बार टी.वी. पर क्रिकेट मैच आ रहा था तथा दूसरे चैनल पर फिल्मफेयर अवार्ड का प्रोग्राम। मैं क्रिकेट मैच देखना चाह रहा था जबकि मेरी दीदी फिल्मफेयर अवार्ड का प्रोग्राम देखना चाह रही थी। इसलिए हम दोनों में झगड़ा हो गया। फिर हमदोनों ने मिलकर फैसला किया कि चूंकि फिल्मफेयर अवार्ड का प्रोग्राम एक घंटे में खत्म हो जायेगा इसलिये दीदी उस प्रोग्राम को देखेगी तथा ब्रेक के समय मैं मैच का स्कोर देहूँगा। फिल्मफेयर अवार्ड का प्रोग्राम खत्म हो जाने के बाद मैं पूरे मैच को देखूगा।।

प्रश्न 4.
क्या तुमने कहीं और एक ही चीज के लिए लोगों को आपस में झगड़ते देखा है? किस बात पर?
उत्तर:
हाँ, कई बार ट्रेनों में सीट के लिए लोगों को आपस में झगड़ते हुए देखा है।

बताओ
प्रश्न 1.
क्या तुम्हारे या किसी दोस्त के परिवार में ऐसी बातें होती हैं? तुम इस बारे में क्या सोचते हो?
उत्तर:
नहीं, मेरे या मेरे किसी दोस्त के परिवार में ऐसी बातें नहीं होती हैं। मैं सोचता हूँ कि. किसी के यहाँ भी ऐसा नहीं होना चाहिए।

प्रश्न 2.
क्या लड़का-लड़की और आदमी-औरत के लिए अलग-अलग नियम होने चाहिएँ?
उत्तर:
नहीं, दोनों के लिए एक जैसे नियम होने चाहिए।

प्रश्न 3.
सोचो-अगर लड़कियों के लिए बनाए गए नियम, लड़कों पर और लड़कों के लिए बनाए गए नियम लड़कियों पर लागू हों, तो क्या होगा?
उत्तर:
इससे सभी को परेशानी होगी।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 181, 182)
पिलू मामी
प्रश्न 1.
अपनी कल्पना से, इस कहानी का अंत बदलकर कॉपी में लिखो।
उत्तर:
पीलू मामी ने कुल्फीवाले को पाँच कुल्फी के हिसाब से ही पैसे दिये और बचे हुए पैसे से दूसरी चीजें खरीदकर खाया। बच्चों ने इस बात को गलत माना, उन्होंने मिलकर पीलू मामी को समझाया, तब जाकर पीलू मामी ने कुल्फी वाले को पूरे पैसे दिये। कुल्फी वाले ने खुश होकर बच्चों को काफी दुआएँ दी। परन्तु उस दिन से पीलू मामी की बेईमानी। सभी बच्चों के समझ में आ गई।

प्रश्न 2.
क्या तुम्हारे परिवार में भी कोई पिलू मामी की तरह है? कौन?
उत्तर:
हाँ, मेरे घर में मेरी माँ पीलू मामी की तरह हैं। कई बार बाजार में दुकान वाले गलती से कम पैसे बतलाते हैं लेकिन मेरी माँ उसे ठीक कर पूरे पैसे देती है।

प्रश्न 3.
अगर पिलू मामी कम पैसे देकर वहाँ से चलीं जातीं, तो बच्चे इस बारे में क्या सोचते? तुम इस बारे में क्या सोचते हो?
उत्तर:
बच्चे सोचते कि पीलू मामी गलत तथा बेईमान हैं। मेरी भी यही सोच है।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 183)
बताओ।
प्रश्न 1.
तुम्हें क्या लगता है, अक्षय क्या करेगा?
उत्तर:
मुझे लगता है कि अक्षयं पानी पी लेगा।

प्रश्न 2.
अक्षय उलझन में क्यों पड़ गया?
उत्तर:
अक्षय उलझन में इसलिए पड़ गया क्योंकि उसकी दादी-माँ ने उसे अनिल के घर कुछ भी खाने-पीने से मना किया था।

प्रश्न 3.
अक्षय की दादी-माँ ने उसे अनिल के घर का पानी तक पीने के लिए मना क्यों किया होगा?
उत्तर:
अक्षय की दादी-माँ पुराने ख्यालों की थीं, तथा उसके परिवार तथा अनिल के परिवार के रीति-रिवाज अलग-अलग थे। इसलिये अक्षय की दादी-माँ ने अक्षय को अनिल के घर के पानी तक पीने के लिए मना किया होगा।

प्रश्न 4.
क्या तुम किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हो, जो अक्षय की दादी-माँ की तरह ही सोचते हैं?
उत्तर:
हाँ, मेरे एक दोस्त की दादी-माँ भी अक्षय की दादी-माँ की तरह ही सोचती हैं।

प्रश्न 5.
क्या तुम अक्षय की दादी-माँ से सहमत हो?
उत्तर:
नहीं, मैं अक्षय की दादी माँ से कतई सहमत नहीं हूँ।

प्रश्न 6.
तुम्हारी राय में अक्षय को क्या करना चाहिए?
उत्तर:
मेरी राय में अक्षय को पानी पीना चाहिए।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 184)
बताओ
प्रश्न 1.
तुम धोंडू की जगह होते तो क्या करते?
उत्तर:
मैं भी धोंडू की तरह ही सोचता।

प्रश्न 2.
क्या तुम्हारे साथ कभी ऐसा हुआ है कि तुम कुछ करना चाहते हो, पर घर के बड़ों ने मना किया हो?
उत्तर:
यदि ऐसा होता है तो मैं अपने बड़ों को समझाने का प्रयत्न करता हूँ। मैं सभी काम बड़ों की सहमति से ही करता हूँ।

प्रश्न 3.
तुम्हारे घर में जरूरी फैसले कौन लेता है?
उत्तर:
मेरे घर में जरूरी फैसले मेरे मम्मी-पापा मिलकर लेते हैं।

प्रश्न 4.
तुम्हें इस बारे में क्या लगता है?
उत्तर:
मैं इस बारे में सोचता हूँ कि वे बेहतर फैसले लेते हैं।

प्रश्न 5.
अगर तुम्हारे परिवार में या रिश्तेदारी में हमेशा एक ही व्यक्ति अपनी बात मनवाता रहे, तो तुम्हें कैसा लगेगा?
उत्तर:
मुझे अच्छा नहीं लगेगा। उन्हें सबकी राय लेकर काम करना चाहिए।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 185)
बताओ
प्रश्न 1.
क्या तुम्हें भी कभी किसी का छूना बुरा लगा है?
उत्तर:
मुझे गंदे लोंगों का छूना बुरा लगता है।

प्रश्न 2.
किसका छूना तुम्हें अच्छा नहीं लगा?
उत्तर:
एक बार मुझे एक गंदे लड़के ने छू लिया था, जो मुझे अच्छा नहीं लगा

प्रश्न 3.
अगर तुम रितु की जगह होते, तो क्या करते?
उत्तर:
अगर मैं रितु की जगह होता तो अपनी सहेली की मामा से नहीं डरता।

प्रश्न 4.
ऐसा होने पर और क्या किया जा सकता है?
उत्तर:
डरने का कारण पता लगाया जा सकता है।

प्रश्न 5.
सभी का छूना एक जैसा नहीं होता। जब मीना के मामा रितु का हाथ पकड़ते थे, तब उसे अच्छा नहीं लगता था, लेकिन उसे मीना का हाथ पकड़ना अच्छा लगता था। सोच कर बताओ, ऐसा अंतर क्यों था?
उत्तर:
कुछ लोगों की आकृति डरावनी होती है, इसलिये कई बच्चे उनसे डर जाया करते हैं। संभवतः मीना के मामा की आकृति भी डरावनी रही होगी। इसलिए रीतु मीना के मामा से डर जाती थी। रीतु मीना से नहीं डरती थी इसलिये मीना का हाथ पकड़ना उसे अच्छा लगता था।

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 21 खाना-खिलाना

 

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 21 खाना-खिलाना

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 175)
प्रश्न 1.
क्या तुम बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते हो?
उत्तर:
नहीं, मैं बोर्डिंग स्कूल में नहीं पढ़ता हूँ।

प्रश्न 2.
अगर नहीं, तो किसी हॉस्टल में रहने वाले बच्चे से बातचीत करके पता करो
उत्तर:
मेरा एक दोस्त हॉस्टल में रहता है, उससे पूछे गये प्रश्न एवं उत्तर:: निम्नांकित हैं

प्रश्न 3.
बोर्डिंग स्कूल और दूसरे स्कूल किन-किन बातों में अलग होते हैं?
उत्तर:
बोर्डिंग स्कूल में बच्चे वहीं रहकर पढ़ाई करते हैं, सोते हैं तथा खाना खाते हैं। बोर्डिंग स्कूल में त्योहारों तथा अन्य छुट्टियों पर ही बच्चे अपने घर जाते हैं। जबकि अन्य स्कूलों में बच्चे पढ़ाई के बाद शाम में अपने-अपने घर चले जाते हैं।

प्रश्न 4.
वहाँ पर कैसा खाना मिलता है?
उत्तर:
वहाँ पर अच्छा खाना मिलता है।

प्रश्न 5.
बच्चे कहाँ बैठकर खाना खाते हैं?
उत्तर:
बच्चे डाईनिंग हॉल में बैठकर खाना खाते हैं।

प्रश्न 6.
बोर्डिंग स्कूल में बच्चों के लिए खाना कौन बनाता है? कौन परोसता है?
उत्तर:
बोर्डिंग स्कूल में बच्चों के लिए खाना रसोईये बनाते हैं तथा अन्य कर्मचारी खाना परोसते हैं।

प्रश्न 7.
बर्तन कौन धोता है?
उत्तर:
बर्तन धोने के लिए अलग से कर्मचारी होते हैं।

प्रश्न 8.
क्या कभी बच्चों को घर के खाने की याद आती है?
उत्तर:
हाँ, कभी-कभी बच्चों को घर के खाने की याद भी आती है।

प्रश्न 9.
क्या तुम बोर्डिंग स्कूल में पढ़ना चाहोगे? क्यों?
उत्तर:
नहीं, मैं बोर्डिंग स्कूल में पढ़ना नहीं चाहूँगा क्योंकि वहाँ माता-पिता से अलग रहना पड़ता है।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 177)
बताओ
प्रश्न 1.
गुरुद्वारे में एक साथ मिलकर खाना पकाने और खाने को ‘लंगर’ कहते हैं। क्या तुमने कभी लंगर में खाना खाया है।
उत्तर:
हाँ, मैनें दो बार लंगर में खाना खाया है।

प्रश्न 2.
कब और कहाँ?
उत्तर:
गुरूनानक जयंती पर मैंने अपने दोस्तों के साथ गुरूद्वारे में लंगर खाया है।

प्रश्न 3.
कितने लोग खाना बना रहे थे और कितने लोग खाना परोस रहे थे?
उत्तर:
वहाँ पर लगभग 15 लोग खाना बना रहे थे तथा 25-30 लोग खाना परोस रहे थे।

प्रश्न 4.
क्या किसी दूसरे अवसर पर भी तुमने बहुत से लोगों के साथ मिलकर खाना खाया है?
उत्तर:
हाँ, मैंने दूसरे अवसरों पर भी बहुत से लोगों के साथ मिलकर खाना खाया है।

प्रश्न 5.
कब और कहाँ?
उत्तर:
पिछले वर्ष स्कूल में सरस्वती पूजा तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसरों पर मैंने अपने अन्य दोस्तों तथा शिक्षकों के साथ मिलकर खाना खाया था।

प्रश्न 6.
वहाँ किस-किस ने खाना बनाया और परोसा था?
उत्तर:
वहाँ हलवाई ने खाना बनाया तथा सभी दोस्तों ने मिलकर बारी-बारी से खाना परोसा।

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 20 मिलकर खाएँ

 

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 20 मिलकर खाएँ

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 167)
कॉपी में लिखो
प्रश्न 1.
क्या तुम्हें मिल-जुलकर खाना अच्छा लगता है?
उत्तर:
हाँ, मुझे मिल-जुलकर खाना अच्छा लगता है।

प्रश्न 2.
कौन-कौन-से मौकों पर तुम सब मिलकर खाते हो?
उत्तर:
त्योहार तथा पारिवारिक उत्सव के मौकों पर।

प्रश्न 3.
क्या तुमने कभी क्लास में पार्टी की है?
उत्तर:
हाँ, हमने क्लास में कई पार्टियाँ की हैं।

प्रश्न 4.
कब की थी और उसके लिए क्या-क्या किया था?
उत्तर:
हमने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्लास में पार्टी की थी। उसके लिए हमने रसोईया, निमंत्रण पत्र, सजावट के लिए फूल, बल्ब आदि की व्यवस्था की थी।

प्रश्न 5.
पार्टी में तुम और तुम्हारे साथी क्या-क्या चीजें लाए थे?
उत्तर:
उस पार्टी में हमलोगों ने फूल, सजावट के लिए बल्ब आदि लाए थे।

प्रश्न 6.
तुम सभी ने क्या-क्या खाया?
उत्तर:
हमने उस पार्टी में पुलाव, दाल, पूरी, सब्जी तथा मिठाईयाँ खाईं थी।

प्रश्न 7.
तुमने अपनी क्लास पार्टी में किन-किन को बुलाया था?
उत्तर:
हमने अपनी क्लास पार्टी में स्कूल के सारे दोस्तों, शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों को बुलाया था।

प्रश्न 8.
क्या ऐसा भी हुआ है कि स्कूल में काम करने वाले कुछ लोगों को तुम नहीं बुला पाए? वे कौन थे?
उत्तर:
नहीं, हमने स्कूल में काम करने वाले सभी लोगों को बुलाया था।

प्रश्न 9.
क्या तुमने अपनी क्लास पार्टी में विशेष कपड़े पहने थे?
उत्तर:
हाँ, मैं और मेरे सभी दोस्तों ने क्लास पार्टी में विशेष कपड़े पहने थे।

प्रश्न 10.
पार्टी को मजेदार बनाने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है? चर्चा करो।
उत्तर:
पार्टी को मजेदार बनाने के लिए पार्टी में गाना एवं डांस का प्रोग्राम किया जा सकता है।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 169)
बताओ
प्रश्न 1.
बीहू त्योहार कहाँ मनाया जाता है?
उत्तर:
बीहू त्योहार असम राज्य में मनाया जाता है।

प्रश्न 2.
तुम्हारे यहाँ कौन-कौन-से त्योहार मिल कर मनाए जाते हैं?
उत्तर:
हमारे यहाँ होली, छठ, दीपावली, ईद आदि त्योहार मिल कर मनाए जाते हैं।

प्रश्न 3.
क्या इन त्योहारों पर भी सब लोग मिलकर पकाते और खाते हैं?
उत्तर:
नहीं, सभी घरों में अलग-अलग खाना बनाया जाता है, परन्तु त्योहार सभी लोग मिलकर मनाते हैं।

प्रश्न 4.
क्या-क्या विशेष पकाते हैं और कैसे?
उत्तर:
होली में पुआ, दहीबड़े, गुजिया तथा ईद में सेवईंयाँ विशेष रूप से बनाई जाती हैं। पुआ बनाने के लिए मैदा को चीनी के साथ घोलकर उसे किण्वन के लिए छोड़ दिया जाता है, उसके बाद उसे तेल में छाना जाता है।

प्रश्न 5.
क्या खाना पकाने में किसी तरह के खास बर्तन इस्तेमाल होते हैं? कौन-से?
उत्तर:
पुआ बनाने के लिए कढ़ाही का इस्तेमाल होता है। पुलाव बनाने के लिए डोंगे का तथा सब्जी बनाने के लिए बड़ी कढ़ाही का इस्तेमाल किया जाता है।

प्रश्न 6.
सबसे बड़ा बर्तन कौन-सा होता है? कॉपी में उसका चित्र बनाओ।
उत्तर:
इन अवसरों पर इस्तेमाल होने वाला सबसे बड़ा बर्तन कढ़ाही होता है।
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 20 मिलकर खाएँ 1

प्रश्न 7.
अंदाज लगाकर बताओ कि उसमें एक बार में पके खाने को कितने लोग खा सकते हैं।
उत्तर:
इसमें एक बार में पके सब्जी को लगभग 200 आदमी खा सकते हैं।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 170)
पता लगाओ और करो
प्रश्न 1.
अंदाजा लगाकर बताओ कि इस भोज में लगभग कितने लोगों ने एक साथ खाना खाया होगा।
उत्तर:
इस भोज में एक साथ लगभग 200 लोगों ने खाना खाया होगा।

प्रश्न 2.
क्या तुमने कभी बीहू नृत्य देखा है? कैसा लगा?
उत्तर:
मैंने टेलीविजन पर बीहू नृत्य देखा है। वह बहुत अच्छा लगा।

पता करो-
प्रश्न 1.
तुम्हारी क्लास के बच्चे कौन-कौन से त्योहार मनाते हैं और उन त्योहारों पर क्या खास खाया जाता है।
उत्तर:
मेरे क्लास के बच्चे होली, ईद, दीपावली, क्रिसमस इत्यादि मनाते हैं।
होली के अवसर पर पुआ, मीट, पुलाव तथा अन्य पकवान खाया जाता है।
ईद के अवसर पर सेवईंयाँ खास रूप से खायी जाती है।
क्रिसमस के अवसर पर केक खास रूप से खाया जाता है।
दीपावली के अवसर पर पूरी, खीर तथा मिठाईयाँ खाई जाती हैं।

प्रश्न 2.
त्योहार पर खाने की चीजें कौन बनाता है?
उत्तर:
त्योहार पर हर लोग खाने की चीजें बनाते हैं।

प्रश्न 3.
क्या तुम किसी त्योहार या अवसर पर कुछ खास तरह के या खास रंग के कपड़े पहनते हो?
उत्तर:
हाँ, होली में हम सफेद कुर्ता तथा पायजामा पहनते हैं। अन्य अवसरों पर भी अलग तरह के कपड़े पहने जाते हैं।

प्रश्न 4.
उन कपड़ों के चित्र अपनी कॉपी में बनाओ।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 20 मिलकर खाएँ 2

प्रश्न 5.
क्या तुम त्योहारों पर कुछ खास तरह के गाने गाते हो?
उत्तर:
हाँ, त्योहारों के अवसर पर खास तरह के लोक गीत गाये जाते हैं। जैसे-होली के अवसर पर ‘फाग गाया जाता

प्रश्न 6.
कुछ गीत सीखकर क्लास में सुनाओ।
उत्तर:
स्वयं करो।

प्रश्न 7.
त्योहारों पर होने वाले कुछ खास नृत्य सीखो। फिर स्कूल की सुबह की सभा में ये नृत्य अपने दोस्तों के साथ करके दिखाओ।
उत्तर:
स्वयं करो।

प्रश्न 8.
अपनी उम्र के बच्चों के साथ मिलकर क्या तुम कुछ खास करते हो, जैसे कोई खेल, गप-शप, सिनेमा देखना या कुछ और?
उत्तर:
अपनी उम्र के बच्चों के साथ मिलकर हमलोग खेलते हैं तथा ढ़ेर सारी बाते करते हैं।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 172)
पता करो और कॉपी में लिखो।
प्रश्न 1.
तुम भी अपने स्कूल के खाने के बारे में बताओ। अगर तुम्हारे स्कूल में खाना नहीं मिलता, तो किसी ऐसे दोस्त से पूछो, जिसके स्कूल में मिलता है। लिखो-
उत्तर:
मेरे स्कूल में खाना नहीं मिलता है। पास में रहने वाले एक बच्चे के स्कूल में खाना मिलता है। उससे पूछे गये प्रश्न एवं उत्तर: निम्नांकित हैं

प्रश्न 2.
भोजन किस समय मिलता है?
उत्तर:
भोजन दोपहर में 1:30 बजे मिलता है।

प्रश्न 3.
तुम्हें यह खाना कैसा लगता है?
उत्तर:
मुझे यह खाना अच्छा लगता है।

प्रश्न 4.
जितना खाना मिलता है, क्या उससे तुम्हारा पेट भर जाता है?
उत्तर:
हाँ, उतने खाना से मेरा पेट भर जाता है।

प्रश्न 5.
क्या अपना बर्तन साथ लाते हो या स्कूल से मिलता है?
उत्तर:
बर्तन स्कूल से मिलता है।

प्रश्न 6.
स्कूल में दोपहर के खाने में क्या-क्या मिलता है?
उत्तर:
प्रत्येक दिन अलग-अलग तरह का खाना मिलता है, जैसे-चावल, दाल तथा सब्जी, पूरी-सब्जी, इत्यादि।

प्रश्न 7.
खाना कौन परोसता है?
उत्तर:
स्कूल की दाई दीदी तथा अन्य कर्मचारी खाना पड़ोसते हैं।

प्रश्न 8.
क्या तुम्हारे टीचर तुम्हारे साथ खाते हैं?
उत्तर:
हाँ, मेरे टीचर मेरे साथ खाते हैं।

प्रश्न 9.
हफ्ते भर के खाने के बारे में क्या स्कूल के बोर्ड पर लिखा होता है?
उत्तर:
हाँ, हफ्ते भर के खाने के बारे में स्कूल के बोर्ड पर लिखा होता है।

प्रश्न 10.
बुधवार और शुक्रवार को दोपहर के खाने में तुम्हें क्या मिलेगा?
उत्तर:
बुधवार को हमलोगों को उबला अंडा, दाल तथा चावल मिलेगा। शुक्रवार को दोपहर के खाने में हमलोगों को दाल, रोटी तथा सब्जी मिलेगी।

प्रश्न 11.
अगर तुम्हें अपने स्कूल में मिलने वाले खाने की सूची में बदलाव करने का मौका मिले, तो क्या-क्या बदलना चाहोगे? तुम क्या-क्या खाना पसंद करोगे। अपने खाने की सूची बनाओ।

दिनखाने की चीज
सोमवार
बुधवार
शुक्रवार

उत्तर:
मैं अपने स्कूल में मिलने वाले खाने की सूची निम्नलिखित रूप से बनाना चाहूँगा।

दिनखाने की चीज
सोमवारपूरी, सब्जी तथा मिठाई
बुधवारचावल, दाल, मछली तथा सलाद
शुक्रवारउबले अंडे, रोटी, दाल तथा पालक पनीर

प्रश्न 12.
यदि तुम्हारे स्कूल में खाना नहीं मिलता है, तो पता करो कि ऐसा क्यों है?
उत्तर:
एक दिन मेरे स्कूल में खाना नहीं मिला, क्योंकि उस दिन मेरे स्कूल का रसोईया बीमार पड़ गया था।