Showing posts with label POL IMP QUE 12TH HM. Show all posts

Important Questions for CBSE NCERT Class 12th Political Science Hindi 2024-25

 


शीत युद्ध का दौर Important Questions || Class 12 Political Science Book 1 Chapter 1 In Hindi ||

  

Ch 1 शीत युद्ध का दौर

एक अंकीय प्रश्न :

प्रश्न 1. वाक्य को सही करके लिखें – अमेरिका ने पूँजीवादी देशों को लेकर 1949 में वारसा संधि की। 

उत्तर:  नाटो संधि की

प्रश्न 2. N.P.T. / NATO का शब्द विस्तार लिखे।

उत्तर: NATO – उत्तर अटलांटिक संधि संगठन

प्रश्न 3. किन्हीं दो धुरी देशों के नाम बताएँ। 

उत्तर: NPT – परमाणु अप्रसार संधि

प्रश्न 4. ऐसे दो मित्र देशों के नाम बताएँ बाद में जिनके मध्य शीतयुद्ध हुआ। 

उत्तर: सोवियत संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका

प्रश्न 5. अमेरिका ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के किन दो शहरों पर परमाणु बम गिराए थे? 

उत्तर: हिरोशिमा, नागासाकी

प्रश्न 6. परमाणु बमों के गुप्त नाम क्या थे? 

उत्तर: लिटिल ब्वॉय, फैटमैन

प्रश्न 7. SALT का पूर्ण रूप लिखों।

उत्तर: सामरिक अस्त्र परिसीमत वार्ता

प्रश्न 8. START का पूर्ण रूप लिखे। 

उत्तर: START – सामरिक अस्त्रा न्यूनीकरण संधि

प्रश्न 9. UNCTAD का विस्तृत रूप लिखे। 

उत्तर: NCTAD – संयुक्त राष्ट्र संघ व्यापार और विकास सम्मेलन।

प्रश्न 10. गुट निरपेक्ष आंदोलन के संस्थापक किन्ही दो देशों एवं उनके नेताओं के नाम लिखें।

उत्तर:

  • भारत – जवाहर लाल नेहरू
  • इण्डोनेशिया – सुकर्णो

द्विअंकीय प्रश्न :

प्रश्न 1. शीत युद्ध से क्या तात्पर्य है ? 

उत्तर: शीतयुद्ध से अभिप्राय है कि परमाणु महाशक्ति होने के कारण दोनों ही महाशक्तियों (USA, USSR) में सीधे रक्त रंजित युद्ध के स्थान पर प्रतिद्वंदिता तथा तनाव की स्थिति बनी रही। 

प्रश्न 2. गुट निरपेक्षता से क्या अभिप्राय है ? 

उत्तर: दोनों महाशक्तियों में से किसी के भी गुट में शामिल न होने की नीति ही गुट निरपेक्षता है। 

प्रश्न 3. नव अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था का प्रमुख लक्ष्य क्या था ?

उत्तर: अल्पविकसित देशों का अपने संसाधनों पर नियंत्रण होगा तथा पश्चिमी देशों के बाजारों तक उनकी पहुँच होगी।

प्रश्न 4. भारत सीटो तथा नाटो का सदस्य क्यों नहीं बना ? 

उत्तर: भारत किसी भी महाशक्ति के गुट का सदस्य नहीं बनना चाहता था। स्वतंत्र नीति बनाए रखने के कारण भारत सीटो, नाटो जैसी सैनिक संधियों में शामिल नहीं होना चाहता।

प्रश्न 5. अस्त्र नियंत्रण हेतु महाशक्तियों ने किन दो संधियों पर हस्ताक्षर किए ?

उत्तर: L.T.B.T., SALT, START.

प्रश्न 6. अपरोध किसे कहते है ? 

उत्तर: अपरोध अर्थात् रोक और संतुलन। जब दोनों पक्ष विनाश करने में समर्थ हो तो कोई भी पक्ष युद्ध का खतरा नहीं उठाना चाहता।

प्रश्न 7. क्यूबा मिसाइल संकट के समय USA तथा USSR का नेतृत्व कौन कर रहा था ?

उत्तर: U.S.A. जॉन एफ कैनेडी U.S.S.R. निकिता खुश्चेव।

प्रश्न 8. देतान्त (Detente) का अर्थ स्पष्ट करे। 

उत्तर: देतान्त का अर्थ है शिथिलता। अर्न्तराष्ट्रीय राजनीति में U.S.A. और U.S.S.R. की तनाव शिथिलता के लिए इस शब्द का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 9. निःशस्त्रीकरण का क्या अर्थ है ? । 

उत्तर: निःशस्त्रीकरण का अर्थ है परमाणिवक तथा अन्य हथियारों को सीमित या समाप्त करना।

प्रश्न 10. तीसरी दुनिया से क्या अभिप्रास है ?

उत्तर: द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात स्वतन्त्र हुए एशिया, अप्रफीका एवं लैटिन अमेरिका के देशों को तीसरी दुनिया के नाम से संबोधित किया जाता है।

चार अंकीय प्रश्न 

प्रश्न 1. महाशक्तियाँ छोटे देशों को अपने साथ क्यों रखती थीं?

उत्तर: स्मरणीय बिंदु देखों

प्रश्न 2. ‘क्यूबा मिसाइल संकट शीतयुद्ध का चरम बिन्दु था’ स्पष्ट करें ? 

उत्तर: 1962 में सोवियत संघ ने क्यूबा में परमाणु मिसाइलें तैनात कर दी और अमेरिका निशाने की सीमा में आ गया। पर अमेरिकी राष्ट्रपति कैनेडी की जबावी कार्यवाही के बाद सोवियत संघ ने मिसाइलें हटा ली। दोनों महाशक्तियों के मध्य तनाव और प्रतिद्वंदिता ने युद्ध का रूप नहीं लिया। क्यूबा मिसाइल संकट शीतयुद्ध का चरम बिंदु कहलाता है।

प्रश्न 3. गुट निरपेक्षता की नीति के चार सिद्धांत लिखे। 

उत्तर: 

  • स्वतंत्र विदेश नीति
  • महाशक्तियों के गुटो से अलग रहना
  • साम्राज्यवाद का विरोध करना।
  • विश्व शांति व सह अस्तित्व
  • रंगभेद का विरोध करना।
  • आपसी विवादों को बातचीत से सुलझाना।
  • U.N.O. में विश्वास। 

प्रश्न 4. नव अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था क्या है ? इसकी दो विशेषताएँ बतायें। 

उत्तर: अल्पविकसित देशो द्वारा अपना आर्थिक तथा टिकाऊ विकास करना। इनकी दो विशेषताएँ निम्न हैं :

  • अल्प विकसित देशों का अपने प्राकृतिक साधनों पर नियंत्रण हो।
  • अल्प विकसित देशों की अर्न्तराष्ट्रीय आर्थिक संगठनों में भूमिका बढ़े। 

प्रश्न 5. “गुटनिरपेक्षता का अर्थ तटस्थता का धर्म निभाना नहीं है।” उपरोक्त वाक्य को स्पष्ट करें। 

उत्तर: “गुट निरपेक्षता का अर्थ तटस्थता का धर्म निभाना नहीं है।” उक्त कथन से तात्पर्य है कि मुख्यतः युद्ध में शामिल न होने की नीति का पालन करना। तटस्थता की निति का पालन करने वाले देश के लिए यह जरूरी नहीं कि वह युद्ध को समाप्त करने में मदद करे। ऐसे देश युद्ध में संलग्न नहीं होते और न ही युद्ध के सही-गलत होने के बारे में उनका कोई पक्ष होता है। दरअसल कई कारणों से गुटनिरपेक्ष देश, जिसमें भारत भी शामिल है, युद्ध में शामिल हुए हैं। इन देशों ने दूसरे देशों के बीच युद्ध को होन से टालने के लिए काम किया है और हो रहे युद्ध के अंत लिए प्रयास किए हैं। 

पाँच अंक के प्रश्न

प्रश्न 1. निम्न अवतरण को पढ़े तथा उत्तर दे :

यह आंदोलन मौजूदा असमानताओं से निपटने के लिए एक वैकल्पिक विश्व व्यवस्था बनाने और अर्न्तराष्ट्रीय व्यवस्था को लोकतंत्रधर्मी बनाने के संकल्प पर टिका है। अपने आप में ये विचार बुनियादी महत्व के है और शीतयुद्ध की समाप्ति के बाद भी प्रासांगिक है।

(i) यहाँ किस आन्दोलन की बात हो रही है ? 

उत्तर: गुट निरपेक्ष आंदोलन 

(ii) शीतयुद्ध की समाप्ति से क्या अभिप्राय है ? 

उत्तर: सोवियत संघ के विघटन के बाद शीत युद्ध समाप्त हो गया।

(iii) आज भी इस आन्दोलन की प्रांसागकिता (उपयोगिता) किन बुनियादी मूल्यों को लेकर है।

उत्तर:

  • मौजूदा असमानताओं से निपटने के लिए।
  • अर्न्तराष्ट्रीय व्यवस्था को लोकतंत्र धर्मी बनाना।

छः अंकीय प्रश्न :

प्रश्न 1. द्विध्रुवीय विश्व के उदय के क्या कारण थे? दोनों शक्ति गुटों के बीच शीतयुद्ध सम्बंधी दायरे कौन-कौन से थे ? 

उत्तर: दोनों महाशक्तियाँ विश्व में अपना प्रभाव, वर्चस्व बढ़ाना चाहती थी। अपनी सैन्य शक्ति, परमाणु ताकत, वैचारिक धारणा को बढ़-चढ़ कर दिखाना चाहती थी।

प्रश्न 2. शीतयुद्ध काल में दोनों महाशक्तियों ने एक तरफ तो हथियारों की होड़ की तथा दूसरी ओर हथियार सीमित करने के लिए संधिया की। क्यों ?

उत्तर:

हथियारों की होड़ :

  • अपना वर्चस्व स्थापित करना।
  • अति उत्तम तकनीक के हथियार बनाना।
  • ज्यादा ताकत के परमाणु बम बनाना। 

नियंत्रण :

  • दोनों को ही अपने नष्ट होने का भय।
  • हथियार निर्माण के धन को बचाना।
  • शस्त्र परिसीमन संधिया की।

प्रश्न 3. शीतयुद्ध की समाप्ति के बाद क्या गुट निरपेक्षता की नीति प्रासंगिक अथवा उपयोगी है ? स्पष्ट करें। 

उत्तर:

  • गुट निरपेक्षता की नीति की प्रासंगिकता।
  • विकासशील की नीति की प्रासंगिकता
  • NIEO को लागू करना।
  • अन्तर्राष्ट्रीय क्षेत्र में अपनी पहचान तथा अस्तित्व बनाना।
  • अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों में विकसित देशों के वर्चस्व को चुनौती देना।
  • गरीब देशों के आर्थिक शोषण के विरूद्ध एकजुटता।
  • विश्वशांति तथा निःशस्त्रीकरण लागू करना।

प्रश्न 4. शीतयुद्ध के परिणामों का वर्णन करें। 

उत्तर: शीत युद्ध के परिणाम 

  • दो ध्रुवीय विश्व का उदय
  • सैन्य संधियों का गठन
  • गुट निरपेक्ष आंदोलन का उदय।
  • हथियारों की होड़ शुरू
  • महाशक्तियों की होड़ से वैज्ञानिक एवम् तकनीकी क्षेत्र में प्रतियोगिता।
  • U.N.O. की कार्यकुशलता में कमी। 

प्रश्न 5. शीतयुद्ध के तनाव को कम करने में भारत ने क्या भूमिका निभाई ? 

उत्तर:

  • गुट निरपेक्ष आंदोलन का नेतृत्व।
  • सैन्य गुटों में शामिल नहीं
  • वैश्विक समस्याओं पर स्वतंत्र विचार।
  • क्षेत्रीय संगठन निर्माण
  • महाशक्तियों से मित्रतापूर्ण संबंध
  • अन्तर्राष्ट्रीय संगठन को मजबूत करने में सहायक।

प्रश्न 6. शीतयुद्ध काल के दौरान की गई विभिन्त शस्त्र संधियों का उल्लेख करें।

उत्तर: 

  • एल टी बी टी
  • एन पी टी
  • सामरिक अस्त्रा परिसीमन वार्ता – |
  • सामरिक अस्त्रा परिसीमन वार्ता – ||
  • सामरिक अस्त्रा न्यूनीकरण संधि – |
  • सामरिक अस्त्रा न्यूनीकरण संधि – ||
  • सी. टी. बी. टी.

दो ध्रुवीयता का अंत Important Questions || Class 12 Political Science Book 1 Chapter 2 In Hindi ||

  

Ch 2 दो ध्रुवीयता का अंत

एक अंक वाले प्रश्न :

प्रश्न 1. द्विध्रुवीयता का अर्थ बताएँ।

उत्तर: 1. विश्व में सत्ता के दो केन्द्रों (ध्रुवों) का होना। संयुक्त राज्य अमेरिका तथा सोवियत संध। 

प्रश्न 2. बर्लिन की दीवार ………….. का प्रतीक थी। 

उत्तर: शीतयुद्ध 

प्रश्न 3. समाजवादी सोवियत गणराज्य कब अस्तित्व में आया ? 

उत्तर: 1917 

प्रश्न 4. दूसरी दुनिया किसे कहा जाता है ? 

उत्तर: पूर्वी यूरोप के समाजवादी खेमे के देशों को।

प्रश्न 5. CIS का पूरा नाम लिखे। 

उत्तर: स्वतन्त्र राज्यों का राष्ट्रकुल-कॉमनवेल्थ ऑफ इंडिपेनडेंट स्टेट्स 

प्रश्न 6. बर्लिन की दीवार कब गिराई गई ? 

उत्तर: 9 नवम्बर 1989

प्रश्न 7. USSR का उत्तराधिकारी किसे बनाया गया। 

उत्तर: रूस 

प्रश्न 8. सोवियत संघ में सुधारों की किस नेता ने शुरूआत की। 

उत्तर: मिखाइल गोर्बाचेव

प्रश्न 9. चेकोस्लोवाकिया किन दो भागों में टूटा था ? 

उत्तर: चेक तथा स्लोवाकिया

प्रश्न 10. सोवियत संघ द्वारा नाटो के विरोध में कब व कौन सा सैन्य गठबंधन बनाया था ?

उत्तर: वारसा पैक्ट, 1955

प्रश्न 11. सर्वप्रथम सोवियत संघ से अलग होने वाले गणराज्यों के नाम लिखे। 

उत्तर: रूस, यूक्रेन

प्रश्न 12. रूस के किन दो गणराज्यों में अलगाववादी आन्दोलन चले। 

उत्तर: चेचन्या, दागिस्तान

प्रश्न 13. सोवियत राजनीतिक प्रणाली …………… की विचारधारा पर आधारित थी। 

उत्तर: समाजवाद

प्रश्न 14. सोवियत संघ कितने गणराज्यों को मिलकर बना था ?

उत्तर: पन्द्रह

दो अंकीय प्रश्न :

प्रश्न 1. शॉक थेरेपी से क्या अभिप्राय है ? 

उत्तर: आघात पहुँचाकर उपचार करना। साम्यवाद से पूंजीवाद की ओर संक्रमण का विशेष मॉडल।

प्रश्न 2. सोवियत संघ से अलग हुए किन्हीं दो मध्य एशियाई देशों के नाम बताएँ।

उत्तर: ताजिकिस्तान, यूक्रेन, जार्जिया।

प्रश्न 3. ताजिकिस्तान में हुआ गृहयुद्ध कितने वर्षों तक चलता रहा और यह गृह युद्ध कब समाप्त हुआ। 

उत्तर: 10 वर्षों तक, 2001 में।

प्रश्न 4. कालक्रमानुसार लिखे – अफगान संकट, रूसी क्रांति, बर्लिन की दीवार का गिरना, सोवियत संघ का विघटन।

उत्तर: रूसी क्रांति, अफगान संकट, बर्लिन की दीवार का गिरना, सोवियत संघ का विघटन।

प्रश्न 5. सुमेलित करें 

शॉक थेरेपी                    – सोवियत संघ का उत्तराधिकारी। 

रूस                              – सैन्य समझौता 

बोरिस येल्तसिन             – आर्थिक मॉडल 

वारसा                           – रूस के राष्ट्रपति 

उत्तर:

शॉक थेरेपी – आर्थिक मॉडल

रूस – सोवियत संघ का उत्तराधिकारी 

बोरिस येल्तसिन – रूस के राष्ट्रपति 

वारसा – सैन्य समझौता 

प्रश्न 6. इतिहास की सबसे बड़ी गराज़ सेल किसे और क्यों कहा जाता है ? 

उत्तर: शॉक थैरेपी मॉडल को अपनाने पर रूस के 90 प्रतिशत उद्योगों को निजी हाथों या कंपनियों को औने-पौने दामों पर बेचा गया। यही इतिहास की बड़ी गराज सेल। 

प्रश्न 7. शॉक थेरेपी के दो परिणाम बताओ। 

उत्तर:

  • रूसी मुद्रा रूबल के मूल्य में गिरावट। 
  • पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था चरमरा गई।

प्रश्न 8. ग्लासनोस्त को स्पष्ट करें। 

उत्तर: ग्लासनोस्त का अर्थ उदारवाद, खुलापन। 

प्रश्न 9. पेरेस्त्रोइका को स्पष्ट करें।

उत्तर: पेरेस्त्रोइका का अर्थ है पुर्नरचना, गार्बाचोव सोवियत व्यवस्था को आधुनिक सामाजिक लोकतंत्र रूप देना चाहते थे।

चार अंकीय प्रश्न :

प्रश्न 1. सोवियत संघ के विघटन के चार कारण बताएँ। 

उत्तर: 

  • सोवियत राजनीतिक प्रणाली की धुरी कम्युनिस्ट पार्टी थी।
  • इसमें किसी अन्य राजनीतिक दल या विपक्ष के लिए जगह नहीं थी ।
  • अर्थव्यवस्था योजनाबद्ध और राज्य के नियंत्रण में थी । 
  • दूसरे विश्वयुद्ध के बाद पूर्वी यूरोप के देश सोवियत संघ के अंकुश में आ गये।

प्रश्न 2. साम्यवादी सोवियत अर्थव्यवस्था तथा पूँजीवादी अमेरिकी अर्थव्यवस्था में चार अंतर बताएँ। 

उत्तर:

सोवियत अर्थव्यवस्था

  • राज्य द्वारा पूर्ण रूपेण नियंत्रित
  • योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था
  • व्यक्तिगत पूंजी का अस्तित्व नहीं
  • समाजवादी आदर्शो से प्रेरित
  • उत्पादन के साधनों पर राज्य

अमेरिका की अर्थव्यवस्था

  • राज्य का न्यूनतम हस्तक्षेप
  • स्वतंत्र आर्थिक प्रतियोगिता पर आधारित
  • व्यक्तिगत पूंजी की महत्ता।
  • अधिकतम लाभ के पूंजीवादी सिद्धांत।
  • उत्पादन के साधनों पर बाजार का का स्वामित्व नियंत्रण।

प्रश्न 3. गोर्बाचेव तो रोग का निदान ठीक कर रहे थे व सुधारों का प्रयास भी ठीक था, फिर भी सोवियत संघ का विघटन क्यों हुआ?

उत्तर: गोर्बाचेव ने लोगों के आक्रोश को कम करने व अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासनिक ढांचे में ढील देने का निश्चय किया। परंतु व्यवस्था में ढील देते ही नागरिकों की अपेक्षाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। जिस पर काबू पाना कठिन हो गया। कुछ आलोचकों के अनुसार गोर्बाचेव की कार्य पद्धति तीव्र नहीं थी। एक बार स्वतंत्रता का स्वाद चखने के बाद जनता ने साम्यवाद की ओर लौटने से इंकार कर दिया।

प्रश्न 4. भारत जैसे देश के लिए सोवियत संघ के विघटन का परिणाम क्या हुआ ? 

उत्तर: भारत जैसे विकासशील देशों में सावियत संघ के विघटन के परिणाम

  • विकासशील देशों की घरेलू राजनीति में अमेरिका को हस्तक्षेप का अधिक अवसर मिल गया। 
  • कम्यूनिस्ट विचारधारा को धक्का। 
  • विश्व के महत्वपूर्ण संगठनों पर अमेरिकी प्रभुत्व (I.M.E., World Bank) 
  • बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भारत व अन्य विकासशील देशों में अनियंत्रित प्रवेश की सुविधा। 

प्रश्न 5. सोवियत संघ का अंत समाजवाद का अंत नहीं है ? स्पष्ट करें।

उत्तर: सोवियत संघ का अंत समाजवाद का अंत नहीं है। एक विचारधारा रूप में समाजवाद अभी भी कायम बदलते समय व परिस्थितियों के अनुसार अपने को ढालकर अभी भी विश्व के कई देशों में व्यवस्था कायम है।

प्रश्न 6. क्या शॉक थेरेपी साम्यवाद से पूंजीवाद की ओर संक्रमण का सबसे बेहतर तरीका थी। तर्क दे। 

उत्तर: नहीं, परिवर्तन तुरंत किए जाने की अपेक्षा धीरे-धीरे होने चाहिए थे। वहाँ की परिस्थितियाँ अचानक आघात सहन करने की नहीं थी।

प्रश्न 7. गोर्बाचोव सोवियत व्यवस्था में सुधार क्यों चाहते थे ?

उत्तर: गोर्बाचोव 1985 में कम्यूनिस्ट पार्टी के महासचिव चुने गए जो बाद में सोवियत संघ के राष्ट्रपति बने जो कि निम्न कारणों से सोवियत व्यवस्था में सुधार चाहते थेः

  • सोवियत संघ में सूचना एवं तकनीकी विस्तार के लिए।
  • सोवियत अर्थव्यवस्था को अधिक प्रगतिशील बनाने के लिए।
  • प्रशासनिक व्यवस्था को अत्याधिक जवाबदेह बनाने के लिए।
  • सोवियत व्यवस्था को अत्याधिक लोकतांत्रिक बनाने के लिए।
  • पश्चिम के साथ रिश्तों को सामान्य बनाने के लिए।

पाँच अंक वाले प्रश्न :

प्रश्न 1. रूसी मुद्रा के मूल्य में नाटकीय ढंग से गिरावट आयी। मुद्रास्फीति इतनी ज्यादा बढ़ी कि लोगों की जमापूंजी जाती रही। सामूहिक खेती की प्रणाली समाप्त हो चुकी थी तथा लोगों को खाद्यान्न की सुरक्षा मौजूद नहीं थी। 1999 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद 1989 की तुलना में कहीं नीचे था। निजीकरण ने नई विषमताओं को जन्म दिया। आर्थिक विषमता और बढ़ गयी।

(i) रूसी मुद्रा का नाम क्या है ? 

उत्तर: रूबल

(ii) सामूहिक खेती प्रणाली क्या होती है ? 

उत्तर: भूमि पर राज्य का स्वामित्व व नियंत्रण। कृषि कार्य राज्य के लोगों द्वारा किया जाना – सामूहिक खेती प्रणाली। 

(iii) नई आर्थिक नीति का जनता पर क्या प्रभाव पड़ा?

उत्तर: आर्थिक विषमता का बढ़ना, खाद्यान्न सुरक्षा समाप्त।

छः अंकीय प्रश्न :

प्रश्न 1. क्या आप मानते है कि सोवियत संघ के विघटन के बाद भारत को अपनी _ विदेश नीति बदल लेनी चाहिए तथा रूप जैसे परम्परागत मित्र की जगह अमेरिका से दोस्ती करने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए? 

उत्तर: अन्तराष्ट्रीय जगत में न कोई स्थायी शत्रु होता है और न ही स्थायी मित्र।

वरन् राष्ट्रहित सर्वोपरि होते है। अतः अर्न्तराष्ट्रीय बदलाव के कारण प्रत्येक देश के लिए अनिवार्य है कि वह अपने आपको बदलाव के अनुसार ढाल ले। भारत ने भी विश्व व्यवस्था में स्वयं को ढाला है। रूस के साथ भारत के संबंध मित्रवत् एवं सहयोगपूर्ण है। पर अपने विकास के लिए परोक्ष रूप से अमरीकी नीतियों का समर्थन भी करना पड़ रहा है। भारत अपने संबंध अमरीका से मजबूत एवम् बेहतर बना रहा है। पर रूस के साथ भी पहले की भांति अच्छे संबंध बनाए रखे।

प्रश्न 2. सोवियत संघ के विघटन के परिणाम लिखिये। 

उत्तर:

1) शीत युद्ध का अंत :- 

 ऐसा माना जाता है कि जो शीत युद्ध दूसरे विश्व युद्ध के बाद अमेरिका और सोवियत संघ के बीच चला वो शीत युद्ध 1991 में सोवियत संघ के विघटन का सबसे बड़ा परिणाम शीत युद्ध की समाप्ति मानी जाती है।

2)  नए स्वतंत्र गणराज्यों का उदय:- 

 जब सोवियत संघ का विघटन हुआ था तो विश्व में 15 नए गणराज्यों का जन्म हुआ। 15 नए गणराज्य सोवियत संघ में से ही विश्व के सामने आए। जिसमें रूस , लातविया , बेलारूस , यूक्रेन आदि। 

3) अस्त्र – शस्त्रों की होड़ पर रोक:-         

 शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ ने अमेरिका को  समय – समय पर हथियारों की होड़ में पूरी तरह से टक्कर दी। सोवियत संघ ने समय- समय पर अस्त्र – शस्त्रों का बहुत निर्माण किया लेकिन सोवियत संघ के विघटन के बाद अस्त्र – शस्त्रों की होड़ पर रोक लग गई। 

4) विश्व में अमेरिका का वर्चस्व:-   

सोवियत संघ के विघटन के बाद से विश्व में अमेरिका का वर्चस्व माना जाता है। विश्व में अमेरिका का राजनैतिक , आर्थिक , सांस्कृतिक सभी रूपों में वर्चस्व कायम कर दिया तथा संसार एक ध्रुवीय बन गया। आज भी अमेरिका का वर्चस्व विश्व पर कायम है। 

5) पूंजीवाद की तरफ समाजवादी देशों का झुकाव:- 

सोवियत संघ के विघटन के बाद समाजवादी देशों का समाजवादी व्यवस्था से ही विश्वास कम हो गया तथा पूंजीवाद की तरफ उनका झुकाव बढ़ने लगा। देखते ही देखते पूंजीवादी व्यवस्था शक्तिशाली होती जा रही थी।  

प्रश्न 3. द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात सोवियत संघ के विश्व शक्ति बनने के किन्ही छः कारणों को स्पष्ट करें।

उत्तर: 

  • पूर्वी यूरोप एवं सोवियत संघ की अर्थव्यवस्था को सामूहिक रूप से द्वितीय विश्व का नाम दिया गया जो कि इसकी शक्ति का परिचायक था।
  • वारसा पैक्ट सैनिक गठबंधन का नियन्त्रण सोवियत के पास।
  • सोवियत अर्थव्यवस्था विश्व के विकसित अर्थव्यवस्थाओं में काफी आगे थी।
  • उन्नत संचार व्यवस्था, उर्जा ससाधन, तेल, लोहा, स्टील आदि का उन्नत भंडार होना एवं राष्ट्र के दूरस्थ हिस्सों पर पहुँच होना।
  • उत्पादन में स्वनिर्भरता जिसमे पिन से लेकर कार का उत्पादन भी घरेलू बाजारों में किया जाता था।

समकालीन विश्व में अमरीकी वर्चस्व Important Questions || Class 12 Political Science Book 1 Chapter 3 In Hindi ||

  

Ch 3 समकालीन विश्व में अमरीकी वर्चस्व

एक अंकीय प्रश्न :

प्रश्न 1. अमेरिकी वर्चस्व की शुरूआत कब हुई ?

उत्तर: 1991 में, सोवियत संघ के विघटन के बाद।

प्रश्न 2. पेंटागन क्या है ?

उत्तर: अमेरिका का रक्षा मुख्यालय।

प्रश्न 3. IMF का शब्द विस्तार लिखो। 

उत्तर: अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष। 

प्रश्न 4. अमेरिकी वर्चस्व से बचने का कोई एक तरीका बताइयें।

उत्तर: अपने को छिपा लेने की नीति। 

प्रश्न 5. वाक्य सही करके लिखो – एम.बी.ए. की डिग्री अमेरिका के सैन्य वर्चस्व को दर्शाती है। 

उत्तर: एम.बी.ए. डिग्री अमेरिका के आर्थिक वर्चस्व को दर्शाती है। 

प्रश्न 6. 9/11 की घटना के लिए किस आतंकवादी गुट को जिम्मेवार माना गया। 

उत्तर: अलकायदा 

प्रश्न 7. प्रथम खाड़ी युद्ध कब हुआ? 

उत्तर: 1991 में 

प्रश्न 8. ऑपरेशन “डेजर्ट स्टार्म’ नामक सैन्य अभियान का नेतृत्व किसने किया ? 

उत्तर: अमेरिकी जनरल नार्मन श्वार्जकॉव। 

प्रश्न 9. आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए विश्वव्यापी युद्ध को किस नाम से जाना गया। 

उत्तर: ऑपरेशन एन्ड्यूरिंग फ्रीडम। 

प्रश्न 10. अमेरिकी नेतृत्व में कोअलिशन ऑफ वीलिंग्स (आकांक्षियों का महाजोट) किस देश के विरूद्ध बना ? 

उत्तर: इराक। 

प्रश्न 11. कौन सा युद्ध वीडियो गेम वार के नाम से जाना गया ? 

उत्तर: प्रथम खाड़ी युद्ध (1991) 

प्रश्न 12. बैंड वैगन नीति क्या है ? 

उत्तर: वर्चस्व वाले देश का विरोध करने कि बजाय उसके तंत्र के अवसरों का लाभ उठाया। 

प्रश्न 13. नई विश्व व्यवस्था क्या है ? 

उत्तर: संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इराक के खिलाफ सैन्य अभियान को इजाजत देना। 

प्रश्न 14. ऑपरेशन इनफाइनाइट रीच किसके विरूद्ध चलाया गया ?

उत्तर: अलकायदा के विरूद्ध

दो अंकीय प्रश्न :

प्रश्न 1. पहला बिजनेस स्कूल कब व कहाँ खुला ? 

उत्तर: यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया में वाहर्टन स्कूल के नाम से 1881 में। एम. बी.ए. के शुरूआती पाठ्यक्रम 1900 से आरम्भ हुए।

प्रश्न 2. वर्चस्व (हेगेमनी) से आप क्या समझते हो ?

उत्तर: दूसरे के व्यवहार को प्रभावित या नियंत्रित करने की क्षमता, जिससे कि वह _प्रत्येक बात मान ले, वर्चस्व कहलाता है।

प्रश्न 3. राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपने कार्यकाल के दौरान किन मुद्दों पर अधिक जोर दिया ? 

उत्तर: लोकतंत्र को बढ़ावा, जलवायु परिवर्तन तथा विश्व व्यापार जैसे नरम मुद्दों पर जोर दिया।

प्रश्न 4. प्रथम खाड़ी युद्ध किन दो पक्षों के बीच लड़ा गया ?

उत्तर: इराक और अमेरिका द्वारा निर्देशित उप देशों की सेना के बीच। 

प्रश्न 5. 9/11 की घटना से आप क्या समझते हो?

उत्तर: 11 सितम्बर 2001 को 19 अपहरणकर्ताओं, जिनका संबंध अलकायदा से माना गया, ने विमानों का उपहरण करके दो को न्यूयार्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकराया। इसे 9/11 की घटना कहते है। 

प्रश्न 6. 9/11 की घटना से आपके विचार में अमेरिकी सोच में क्या बदलाव आया ?

उत्तर: आतंकवाद को विश्वव्यापी घटना अर्थात् अन्तर्राष्ट्रीय समस्या माना। 

प्रश्न 7. भारत और अमेरिका के बीच मित्रता दर्शाने वाले किन्ही दो तथ्यों को उजागर करो। 

उत्तर:

  • भारत और अमेरिका के मध्य असैन्य परमाणु करार। 
  • आतंकवाद को एक समस्या मानना।

प्रश्न 8. आज वैश्विक अर्थव्यवस्था डॉलरमयी है। टिप्पणी करो। 

उत्तर:

  • विश्व व्यापार में अधिकतर विनिमय की मुद्रा अमेरिकी डॉलर है। 
  • विश्व व्यापार को नियंत्रित करने की अमेरिकी क्षमता को डालरमयी शब्द से इंगित किया गया है।

प्रश्न 9. ऑपरेशन इसकी फ्रीडम के इराक पर किए गए हमले का वास्तविक मकसद क्या था ? 

उत्तर: 

  • इराक के तेल भंडार पर नियंत्रण।
  • इराक में अमेरिका की मनपसंद सरकार कायम करना।

प्रश्न 10. ऑपरेशन एन्डयूरिंग फ्रीडम के अन्तर्गत क्या-क्या कदम उठाए गए?

उत्तर:

  • अलकायदा और तालिबान को निशाना बनाया।
  • संदेहास्पद लोगों को गिरफ्तार कर ‘ग्वांतानामो वे” में रखा गया। 

चार अंकीय प्रश्न :

प्रश्न 1. अमेरिकी वर्चस्व का सैन्य तथा सांस्कृतिक संदर्भ में उल्लेख कीजिए। 

उत्तर: हम रोजाना बात करते हैं कि फलां आदमी ताकतवर होता जा रहा है या ताकतवर बनने पर तुला हुआ है। विश्व राजनीति में भी विभिन्न देश या देशों के समूह ताकत पाने और कायम रखने की लगातार कोशिश करते हैं। यह ताकत सैन्य प्रभुत्व, आर्थिक – शक्ति, राजनीतिक रुतबे और सांस्कृतिक बढ़त के रूप में होती है। एकमात्र महाशक्ति अमरीका बचा।

प्रश्न 2. 11 सितम्बर 2001 को संयुक्त राज्य अमेरिका पर आकंतवाद हमला क्यों हुआ ? इस पर अमेरिका की प्रतिक्रिया क्या थी?

उत्तर: पूरी दुनिया के लोगों तथा सरकारों का ध्यान आकर्षित करने के लिए तथा ऑपरेशन इनफाइनाइट रीच की प्रतिक्रिया स्वरूप। 

  • अमेरिका ने इसके विरूद्ध विश्वव्यापी युद्ध छेड़ दिया। 
  • सुरक्षा के नाम पर अमेरिका में प्रवेश करने वाले यहाँ तक कि छूट प्राप्त राजनयिकों को भी जांच के दायरे में ले लिया गया।

प्रश्न 3. अमेरीका के वर्चस्व से निबटने के विभिन्न उपायों पर चर्चा कीजिए ? 

उत्तर:

  • बैंडवैगन नीति। 
  • अपने को छुपा लेने की नीति। 
  • मीडिया, स्वयसेवी संगठन, बुद्धिजीवियों द्वारा सामूहिक प्रतिकार। 
  • शक्तिशाली एवं बड़े देशों यथा चीन, रूस तथा भारत द्वारा संयुक्त प्रयास द्वारा।

प्रश्न 4. विश्व की अर्थव्यवस्था में अमेरिका का क्या स्थान है ? इसका उदाहरण सहित वर्णन करो।

उत्तर:

  • विश्व की अर्थव्यवस्था में अमेरिकी भागीदारी 28 प्रतिशत है।
  • हर क्षेत्र में अमेरिका की कोई न कोई कम्पनी अग्रणी तीन कम्पनियों में से है। 
  • प्रमुख आर्थिक अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों जैसे IMF, विश्व बैंक तथा विश्व व्यापार संगठन पर अमेरिका का दबदबा। 
  • वर्ल्ड वेव वाइड या इंटरनेट पर अमेरिकी प्रभुत्व एवं MBA की डिग्री।

पाँच अंकीय प्रश्न :

प्रश्न 1. दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं संबंधित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

 

“कुछ लोग मानते है कि अमरीकी वर्चस्व का प्रतिकार कोई देश अथवा देशों का समूह नहीं कर पाएगा क्योंकि आज सभी देश अमरीकी ताकत के आगे वेबस हैं। ये लोग मानते हैं कि राज्येत्तर संस्थाएँ अमरीकी वर्चस्व के प्रतिकार के लिए आगे आएंगी। अमरीकी वर्चस्व को आर्थिक और सांस्कृतिक धरातल पर चुनौती मिलेगी।” 

i) अमरीकी वर्चस्व का प्रतिकार कौन कर सकता है ?

उत्तर: राज्येत्तर संस्थाएं

ii) “राज्येत्तर संस्था” से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर: स्वयंसेवी संगठन, मीडिया व बुद्धिजीवी आदि। 

iii) अमरीकी वर्चस्व का प्रतिकार किस प्रकार किया जा सकता है ? 

उत्तर: ये संस्थाएं आपस में मिलकर विश्वव्यापी नेटवर्क बना सकती है। जिसमें अमेरिकी नागरिक भी शामिल हो सकते है। 

प्रश्न 2. निम्नलिखित अवतरण को ध्यान से पढ़िए से पढ़िए तथा संबंधित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ? 

1992 में बिल क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति बने। क्लिंटन ने विदेश नीति की जगह घरेलू नीति को अपने चुनाव प्रचार का निशाना बनाया था। क्लिंटन 1996 में दुबारा चुनाव जीते और इस तरह वह आठ सालों तक राष्ट्रपति पद पर रहे। क्लिंटन के दौर में ऐसा जान पड़ता था कि अमेरिका ने अपने को घरेलू मामलों तक सीमित कर लिया है। विदेश नीति के मामले में क्लिंटन सरकार ने सैन्य शक्ति और सुरक्षा जैसी कठोर राजनीति की जगह लोकतंत्र के बढ़ावे, जलवायु परिवर्तन तथा विश्व व्यापार जैसे नरम मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित किया। 

 

i) 1992 में राष्ट्रपति बने बिल क्लिंटन किस पार्टी के उम्मीदवार थे तथा उन्होंने किस उम्मीदवार को हराया ? 

उत्तर: डेमोक्रेटिक पार्टी, जार्ज बुश सीनियर। 

ii) क्लिंटन के चुनाव प्रचार के मुख्य मुद्दे क्या थे ? 

उत्तर: घरेलू रूप से अमेरिका को मजबूत बनाना। 

iii) क्लिंटन ने किन मुद्दों को अपने कार्यकाल के दौरान उठाया ?

उत्तर: लोकतंत्र के बढ़ावे, जलवायु परिवर्तन तथा विश्व व्यापार जैसे नरम मुद्दो पर अपना ध्यान केन्द्रित किया। 

 

प्रश्न 3. उपरोक्त कार्टून का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए एवं निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए – 

i) यह बलिष्ठ सैनिक कौन से देश का प्रतिनिधित्व करता है ? 

उत्तर: अमेरिका। 

ii) सैनिक की वर्दी पर इतने देशों के नाम क्यों लिखे गए है ? 

उत्तर: ये नाम उन देशों के हैं जिन पर अमेरिका आक्रमण कर चुका है और महाशक्ति के रूप में अपना वर्चस्व दिखा चुका है।

iii) यह कार्टून अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय को क्या संदेश देता है ?

उत्तर: वर्तमान में अमेरिका विश्व की एकमात्र महाशक्ति है और विश्व के किसी भी भाग में अपने हितों को आगे बढ़ा सकता है।

 

प्रश्न 4. उपरोक्त चित्र का अध्ययन कीजिए एवं दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ? 

i) उपरोक्त चित्र किस महाशक्ति के प्रभाव को दर्शाता है ?

उत्तर: सांस्कृतिक प्रभाव । वर्चस्व को।

ii) महाशक्ति के प्रभाव के किस रूप को आप यहाँ देख रहे है ? 

उत्तर: वेशभूषा व खान-पान पर प्रभाव। 

iii) इन प्रभावों को रोजमर्रा की जिन्दगी में आप किस राज्य में देखते है ?

उत्तर: भाषा, संगीत, वेशभूषा व खानपान आदि में।

6 अंकीय प्रश्न :

प्रश्न 1. अमेरिकी वर्चस्व की राह में तीन अवरोध कौन से है ? स्पष्ट करो? 

उत्तर:

  • अमेरिका की संस्थागत बनावट।
  • अमेरिकी समाज की उन्मुक्त प्रकृति।
  • नाटो।

प्रश्न 2. संयुक्त राज्य अमरीका के साथ भारत के संबंध किस प्रकार के होने चाहिए ? इसके बारे में भारत के अंदर तीन विभिन्न दृष्टिकाणो का विश्लेषण कीजिए। 

उत्तर:

  • भारत को अमेरिका से दूरी बनाए रखनी चाहिए और उसे अपनी व्यापक राष्ट्रीय शक्ति पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। 
  • भारत को अमेरिकी वर्चस्व और आपसी समझ का यथा संभव अपने हित में लाभ उठाना चाहिए। अमेरिका का विरोध करना व्यर्थ होगा और अंततः भारत को क्षति पहुंचेगी। 
  • भारत को विकासशील देशों का गठबंधन बनाने में नेतृत्व देना चाहिए।

प्रश्न 3. अमरीका की उन्नत प्रौद्योगिकी भारतीय मेहनत का फल है। इस कथन के पक्ष में तर्क सहित विस्तारपूर्वक समझाइये? 

उत्तर:

  • सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में भारत के कुल निर्यात का 65 प्रतिशत अमेरिका का जाता है।
  • वोईंग के 35 प्रतिशत तकनीकी कर्मचारी भारतीय मूल के है। 
  • 3 लाख भारतीय ‘सिलिकन वैली में कार्यरत है।
  • उच्च प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की 15 प्रतिशत कम्पनियों की शुरूआत अमेरिका में बसे भारतीयों ने ही की है।

प्रश्न 4. संयुक्त राज्य अमेरिका के वर्चस्व के विश्व पर राजनीतिक प्रभावों का विश्लेषण कीजिए।

उत्तर:

  • भारत को सामरिक बढ़त। 
  • ऊर्जा आवश्यकताओं की पूति। 
  • परमाणु आपूर्ति समूह NSG द्वारा यूरेनियम की उपलब्धता सुनिश्चित करना। 
  • विश्व राजनीति में भारत का कद बढ़ना एवं छवि में सुधार।
  • भारत अमेरिकी संबंधों में प्रगाढ़ता 
  • अन्य विकसित देशों जैसे फ्रांस के साथ भी इसी प्रकार का समझौता करना। स्मरणीय बिन्दु देखें।