Showing posts with label NS SS 6TH HM. Show all posts

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान (NCERT Solutions Class 6 social science) Hindi Medium

Class 6 Ncert solution History Hindi Medium

अध्याय संख्याविषयों के नाम
1क्या, कब, कहाँ और कैसे
2आखेट – खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक
3आरंभिक नगर
4क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें
5राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य
6नए प्रश्न नए विचार
7अशोकः एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया
8खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर
9व्यापारी, राजा और तीर्थयात्री
10नए साम्राज्य और राज्य
11इमारतें, चित्र तथा किताब


Class 6 Ncert solution Geography Hindi Medium



अध्याय संख्या
विषयों के नाम
1सौरमंडल में पृथ्वी
2ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर
3पृथ्वी की गतियाँ
4मानचित्र
5पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
6पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
7हमारा देश : भारत
8भारत : जलवायु , वनस्पति तथा वन्य प्राणी

 

Class 6 Ncert solution Civics Hindi Medium

अध्याय संख्याविषयों के नाम
1विविधता की समझ
2विविधता एवं भेदभाव
3सरकार क्या है
4लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्व
5पंचायती राज
6गांव का प्रशासन
7नगर प्रशासन
8ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका
9शहरी क्षेत्र में आजीविका


एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान नागरिक शास्त्र अध्याय 9 शहरी क्षेत्र में आजीविका

 कक्षा : 6

विषय : सामाजिक विज्ञान (सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन – 1)
अध्याय : 9
 – शहरी क्षेत्र में आजीविका (प्रश्न -उत्तर)

पाठ्यपुस्तक

प्रश्न 1 – नीचे लेबर चौक पर आने वाले मजदूरों की ज़िंदगी का विवरण दिया गया है। इसे पढ़िए और आपस में चर्चा कीजिए कि लेबर चौक पर आने वाले मजदूरों के जीवन की क्या स्थिति है ?

लेबर चौक पर जो मजदूर रहते हैं उनमें से ज्यादातर अपने रहने की स्थाई व्यवस्था नहीं कर पाते और इसलिए वे चौक के पास फुटपाथ पर सोते हैं या फिर पास के रात्रि विश्राम गृह (रैन बसेरा) में रहते हैं। इसे नगर निगम चलाता है और इसमें छ: रूपया एक बिस्तर का प्रतिदिन किराया देना पड़ता है। सामान की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं रहने के कारण वे वहाँ के चाय या पान-बीड़ी वालों की दुकानों को बैंक के रूप में इस्तेमाल करते हैं। उनके पास वे पैसा जमा करते हैं और उनसे उधार भी लेते हैं। वे अपने औजारों को रात में उनके पास हिफाज़त के लिए छोड़ देते हैं। दुकानदार मजदूरों के सामान की सुरक्षा के साथ जरूरत पड़ने पर उन्हें कर्ज भी देते हैं।

उत्तर :- मजदूरों के रहने की स्थिति बहुत ही खराब होती है। उसके पास रहने का कोई स्थाई निवास नही होता है। वे सड़क किनारे फुटपाथ पर या रात्रि विश्राम गृह (रैन बसेरा) में सोते हैं। रात्रि विश्राम गृह में प्राय: ज्यादा भीड़ भाड़ होती है। ये रैन बसेरा अवैध ड्रग व्यापार और अपराध का अड्डा होता है। इसकी हालत बहुत ही खराब होती है। उसके सामान और कमाई की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं रहता है। लेकिन पास के दुकानदार उसकी सहायता करते हैं। वह उसके सामान की हिफाज़त और जरूरत पड़ने पर कर्ज देने के रूप में सहायता करते हैं।

बच्चों मांझी की तरह ही शहर में कई सारे लोग सड़कों पर काम करते हैं वे चीजें बेचते हैं उनकी मरम्मत करते हैं या कोई सेवा देते हैं वे स्वयं रोजगार में लगे हैं उनको कोई दूसरा व्यक्ति रोजगार नहीं देता है इसलिए उन्हें अपना काम खुद ही संभालना पड़ता है वह खुद की योजना बनाते हैं कि कितना माल खरीदे और कहा व कैसे अपनी दुकान लगाएं उनकी दुकाने अस्थायी होती है कभी-कभी तो टूटे-फूटे गत्ते के डिब्बो या बक्सों पर कागज फैलाकर दुकान बन जाती है या खंभों पर त्रिपाल या प्लास्टिक चढ़ा लेते हैं वे अपने ठेले या सड़क की पटरी पर प्लास्टिक बिछा कर भी काम चलाते हैं उनको पुलिस कभी भी अपनी दुकान हटाने को कह देती है उनके पास कोई सुरक्षा नहीं होती कई ऐसी भी जगहे है जहां ठेले वालों को घुसने ही नहीं दिया जाता।

प्रश्न 2- निम्नलिखित तालिका को पूरा कीजिए और उनका काम किस तरह से अलग है इसका वर्णन कीजिए।

उत्तर :-

नामकाम की जगहआयकाम की सुरक्षासुविधाएंस्वयं का काम या रोजगार
बच्चू माँजीसड़क100 रूपयें प्रतिदिनकोई सुरक्षा नहींकोई सुविधा नहींस्वयं का रोजगार
हरप्रीत और वंदनादुकान30,000 रुपये प्रतिमाहसुरक्षा हैकोई सुविधा नहींस्वयं का काम
निर्मलाकपड़ा फैक्ट्री280 रूपयें प्रतिदिनकोई सुरक्षा नहींकोई सुविधा नहींस्वयं का रोजगार
सुधाकंपनी30,000 रूपयें प्रतिमाहसुरक्षा हैसुविधा हैस्वयं का रोजगार

प्रश्न-3. एक स्थायी और नियमित नौकरी अनियमित काम से किस तरह अलग है?

उत्तर :- एक स्थायी और नियमित नौकरी, अनियमित काम से कई मायनों में अलग होती है। इन दोनों के बीच के अंतर निम्नलिखित हैं:-

उत्तर:-

स्थायी कामअस्थायी काम
स्थाई काम में नियमित पगार(सैलरी) मिलता है।अस्थाई काम में कोई नियमित आय नहीं होती है।
इसमें काम सुरक्षित रहता है।इसमें काम सुरक्षित नही होता है।
इसमें अच्छी कमाई होती है।इसमें बहुत कम कमाई होती है।
नौकरी से सेवानिवृति पर पैसा मिलता है।सेवानिवृत्ति पर कोई पैसा नहीं मिलता है।
स्थाई नौकरी में काम के घंटे कम होते हैंजबकि अनियमित काम में देर तक काम करना पड़ता है
निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं मिलती हैपरंतु अनियमित काम में यह सुविधाएं नहीं मिलती
स्थाई नौकरी में पूरा साल का मिलता हैजबकि अनियमित काम सारा साल नहीं मिलता
इतवार,राष्ट्रीय और वार्षिक छुट्टी की सुविधा है।इसमें इसकी सुविधा नहीं है।

प्रश्न 4 – सुधा को अपने वेतन के अलावा और कौन-से लाभ मिलते हैं ?

उत्तर :- सुधा को अपने वेतन के अलावा और भी लाभ मिलते हैं, जो नीचे दिये गये है

1.बुढ़ापे के लिए बचत – सुधा के वेतन का एक भाग भविष्य निधि में सरकार के पास जमा हो जाता है इस बचत पर उसे ब्याज भी मिलता है उसे यह सारा पैसा नौकरी से रिटायर होने पर मिल जाएगा

2. छुट्टियां – उसे रविवार और राष्ट्रीय त्योहारों पर छुट्टी मिलती है उसे कुछ दिनों के लिए वार्षिक छुट्टी भी मिलती है

3. परिवार के लिए चिकित्सा की सुविधाएं – सुधा की कंपनी उसके तथा उसके परिवारजनों के इलाज का खर्चा उठाती है यदि सुधा की तबीयत खराब हो जाए तो उसे बीमारी के दौरान छुट्टी मिलती है इस छुट्टी का वेतन नहीं कटता

प्रश्न 5 – नीचे दी गई तालिका में अपने परिचित बाजार की दुकानों या दफ्तरों के नाम भरो कि वे किस प्रकार की चीज़ें या सेवाएँ मुहैया करातें हैं ?

उत्तर:-

दुकानों या दफ्तरों के नामचीजों/सेवाओं के प्रकार
प्रिंस मोबाइल गैलरीमोबाइल रिचार्ज , सिम कार्ड के कनेक्शन , नए मोबाइल बेचना
श्री राम मिष्ठान भंडारगुलाबजामुन , पेड़ा , बर्फी , रसगुल्ला इत्यादि बेचना
सेठी किरयाना स्टोरदाल, चीनी, चावल इत्यादि बेचना
प्रदीप हार्डवेयर स्टोररंग– पेंट , पाइप , ब्रश इत्यादि बेचना
अमित स्पीकरनए स्पीकर, एम्प्लीफायर , टीवी रिमोट इत्यादि बेचना
मुकेश इलेक्ट्रॉनिक्सएलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन इत्यादि बेचना
राहुल सीएससी सेंटरजन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र की फाइल तैयार करके सेवाएं देना

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान नागरिक शास्त्र अध्याय 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका

 कक्षा : 6

विषय : सामाजिक विज्ञान (सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन – 1)
अध्याय : 8
 – ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका (प्रश्न -उत्तर)

पाठ्यपुस्तक

प्रश्न 1 – आपने सम्भवत: इस बात पर ध्यान दिया होगा कि कलपट्टु के लोग खेती के अलावा और भी कई काम करते हैं। उनमें से पाँच कामों की सूची बनाइए।

उत्तर :- कलपट्टु के लोग खेती के अलावा कई काम करते हैं। जैसे : – बर्तन बनाना ,बैलगाड़ी बनाना, साइकिल ठीक करना, लोहार का काम, धोबी का काम, घड़े बनाना, ईट बनाना, टोकरी बनाना कलपट्टु में कुछ लोग नर्स, शिक्षक, बुनकर, नाई के रुप में सेवाएं देते हैं यहां कुछ दुकानदार एवं व्यापारी भी है यहा आपको तरह-तरह की कई छोटी दुकानें दिखेंगी जैसे चाय की दुकान सब्जी की दुकान कपड़े की दुकान एवं खाद बीज की दुकान कलपट्टू गांव के कुछ लोग इन दुकानों पर काम करते हैं और कलपट्टू गांव के कुछ लोग पास के गांव में जाकर मकान बनाने और लोरी चलाने का काम करते हैं

प्रश्न 2 – कलपट्टु में विभिन्न तरह के लोग खेती पर निर्भर हैं। उनकी एक सूची बनाइए। उनमें से सबसे गरीब कौन है और क्यों ?

उत्तर :- कलपट्टु में बड़े किसान, छोटे किसान और भूमिहीन किसान सभी खेती पर निर्भर हैं। भूमिहीन किसान उनमें सबसे गरीब होते हैं, क्योंकि उनके पास अपनी ज़मीन नहीं होती है। वे अपने जीवन-यापन के लिए और भी कई छोटे छोटे काम करते तो हैं, लेकिन उससे भी उन्हें बहुत कम मजदूरी मिलती है। कलपट्टू गांव में सबसे गरीब तुलसी है क्योंकि उसके पास अपनी जमीन नहीं है वह रामलिंगम के खेत में काम करके अपनी आजीविका चला रही है।

प्रश्न 3 – कल्पना कीजिए कि आप एक मछली बेचने वाले परिवार की एक सदस्य हैं। परिवार यह चर्चा कर रहा है कि इंजन के लिए बैंक से उधार लें कि न ले। आप क्या कहेंगी ?

उत्तर :- मैं इंजन खरीदने के लिए बैंक से उधार लेना चाहूँगी, क्योंकि बैंक का ब्याज दर कम होता है। इसके अतिरिक्त इसे छोटी-छोटी किस्तों में लुटाया जा सकता है यदि किसी साहूकार से उधार लेंगे तो वह हर प्रकार से हमारा शोषण करेगा। कैटामरैन (मछुआरों की खास तरह की छोटी नाव) में इंजन लग जाने से गहरे पानी में जाना आसान हो जाएगा। इससे मछली ज्यादा पकड़ी जायेगी और आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी। इससे कारगर योजनाओं के साथ समय पर ऋण चुकाना भी आसान हो जाएगा।

प्रश्न 4 – तुलसी जैसे गरीब ग्रामीण मजदूर के पास अच्छी शिक्षा, स्वास्थय की सुविधाओं और अन्य साधनों का अभाव होता है। आपने इस किताब की पहली इकाई में असमानता के बारे में पढ़ा। तुलसी और रामलिंगम के बीच का अंतर एक तरह का असमानता ही है। क्या यह एक उचित स्थिति है? आपके विचार में इसके लिए क्या किया जा सकता है? कक्षा में चर्चा कीजिए।

उत्तर :- तुलसी और रामलिंगम के बीच का अंतर एक अच्छी स्थिति नहीं है। ये असमानता उनकी आय में अंतर के कारण उत्पन्न हुई है। इसके लिए सरकार को तुलसी जैसे किसानों की स्थिति में सुधार के लिए कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए। जैसे

1. भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को भूमि दी जाए

2. उनके काम के घंटे निश्चित किए जाए तथा निश्चितता न्यूनतम मजदूरी दी जाए

3. सरकार द्वारा उन्हें अपना रोजगार चलाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाए

4. खेतीहर मजदूरों को साल भर काम देने की व्यवस्था की जाए

प्रश्न 5 – आपके अनुसार सरकार शेखर जैसे किसानों को कर से मुक्ति दिलाने में कैसे मदद कर सकती है ? चर्चा कीजिए।

उत्तर :- सरकार शेखर जैसे किसानों को ऋण से मुक्ति दिलाने के लिए निम्नलिखित तरीकों से मदद कर सकती है

1. उन्हें बैंकों से सस्ती ब्याज दर पर ऋण दिलवाया जाए

2. सरकार ऋण पर लगे ब्याज को माफ भी कर सकती है

3. सरकार साहूकारों पर शिकंजा कसे और किसानों की उपज उचित मूल्य पर स्वयं खरीदें

4. किसानों को बीज तथा खाद की खरीद पर विशेष छूट दी जाए

प्रश्न 6 – नीचे दी गई तालिका भरते हुए शेखर और रामलिंगम की स्थितियों की तुलना कीजिए।

उत्तर :-           

 शेखररामलिंगम
खेती की हुई जमीनदो एकड़बीस एकड़
मजदूरों की जरूरतमजदूरों की कोई जरूरत नहीं ,केवल परिवार के सदस्यों से ही काम चल सकता हैभिन्न-भिन्न कार्यों के लिए बड़ी संख्या में मजदूर चाहिए
उधार की जरूरतबीज , खाद आदि खरीदने के लिए और घर–बार चलाने के लिए उधार चाहिएकेवल आधुनिक कृषि यंत्र खरीदने के लिए ही उधार की जरूरत पड़ सकती है
फसल का बिकनारामलिंगम के पास उसकी चावल मिल के लिएफसल नहीं बेची जाती

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान नागरिक शास्त्र अध्याय 7 नगर प्रशासन

 कक्षा : 6

विषय : सामाजिक विज्ञान (सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन – 1)
अध्याय : 7
 – नगर प्रशासन (प्रश्न -उत्तर)

पाठ्यपुस्तक

प्रश्न 1 – बच्चे यास्मीन खाला के घर क्यों गए ?

उत्तर :- बच्चे यह जानने के लिए बहुत उत्सुक थे कि गली की ट्यूबलाईट कौन बदलता है? चूँकि एक बच्चे की माँ से सभी को पता चला कि ये नगर निगम कि जिम्मेदारी होती है। पहले यास्मीन खाला नगर पालिका में काम करती थी, इसलिए सभी बच्चे यास्मीन खाला से मिलने उसके घर गए।

प्रश्न 2 – नगर निगम के कार्य शहर के निवासियों के जीवन को किस तरह प्रभावित करते हैं? ऐसे चार तरीकों के बारे में लिखिए।

उत्तर :- नगर निगम के कार्य निम्नलिखित है:

घरों और बाजार से कचरा जमा करना और उसका निबटारा करना, इससे सड़कें और गली साफ सुथरी रहती हैं।

नलियों को साफ करना, इससे शहर साफ रहता है।

मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए काम करना, इससे लोगों के स्वास्थ्य को लाभ मिलता है।

शुद्ध और पौष्टिक पानी की आपूर्ति करना

जन्म व मृत्यु का पंजीकरण करना

सड़कों का नामकरण एवं मकानों का क्रमांकन

सार्वजनिक पार्कों, बागीचों, पुस्तकालयों, संग्रहालयों, आराम घर, कुष्ठरोगी घर, अनाथालयों, महिलाओं के लिए वृद्धाश्रमों व बचाव घरों का निर्माण एवं रखरखाव करना

सड़क के रखरखाव के साथ उसके किनारों व अन्य स्थानों पर पेड़ों का रोपण करना

सार्वजनिक गलियों, पुलों एवं अन्य स्थानों पर अवरोधों को दूर करना

नगर निगम के उपरोक्त कार्य से शहर के निवासियों का जीवन आसान हो जाता है।

प्रश्न 3 – नगर निगम पार्षद कौन होता है ?

उत्तर :- प्रत्येक शहर को छोटे-छोटे नगर / मोहल्लो और वार्ड में विभाजित किया जाता हैं। प्रत्येक वार्ड के प्रतिनिधि को नगर निगम पार्षद या वार्ड काउंसिलर कहा जाता हैं। नगर निगम पार्षद को सीधे उस वार्ड की जनता द्वारा चुना जाता हैं। पार्षद को उस वार्ड से सम्बधित सभी समस्यों को नगर पालिका या नगर परिषद् में पेश करता हैं, जिसके उपरांत परिषद् द्वारा बजट पास करके उस समस्या का समाधान किया जाता हैं।

प्रश्न 4 – गंगाबाई ने क्या किया और क्यों?

उत्तर :- गंगाबाई के मुहल्ले की गली से नियमित रूप से कचरे उठाने की व्यवस्था नहीं थी। जिससे गंदगी और बदबू से सभी लोग परेशान थे। इसलिए गंगाबाई ने मुहल्ले की सभी औरतों के साथ मिलकर पहले पार्षद के सामने फिर आयुक्त के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रश्न 5 – नगर निगम अपने काम के लिए धन कहाँ से प्राप्त करता है?

उत्तर :- नगर निगम अपने काम के लिए विभिन्न तरह के कर जैसे- संपत्ति कर, मनोरंजन कर, दुकान और होटल पर कर, पानी पर कर, आदि से धन इकट्ठा करता है। सरकार से भी कुछ राशि की सहायता मिलती है।

चर्चा कीजिए।

नीचे दिए गए चित्रों में कूड़ा करने और उसको ठिकाने लगाने की विभिन्न विधियों को देखें।

चित्र I (टेक्स्ट बुक में देखें) इस चित्र में दिखाया गया है कि कूड़ा उठाने वाले लोगों ने न कोई मास्क पहना है न ही दस्ताने।

चित्र II (टेक्स्ट बुक में देखें) इस चित्र में दिखाया गया है कि कूड़ा उठाने वाले ने दस्ताने और मास्क पहन रखे हैं। कूड़े को वे रिक्शा गाड़ी में ढ़क्कन वाले कूड़ेदान में ले जा रहे हैं।

प्रश्न 1 – आपके विचार से कौन सी विधि कूड़े का निपटारण करने वाले व्यक्ति के लिए सुरक्षित है?

उत्तर :- चित्र II में दिखाए गए विधि से कूड़े का निपटारण करने वाले व्यक्ति सुरक्षित हैं।

प्रश्न 2- पहले चित्र में कूड़ा इकट्ठा करने का जो तरीका दिखाया गया है उसमें क्या क्या जोखिम है?

उत्तर :- पहले चित्र में कूड़ा इकट्ठा करने का जो तरीका दिखाया गया है उसमें निम्नलिखित जोखिम है।

कूड़े के निपटारण करने वाला व्यक्ति किसी नुकीली या धारदार चीज से घायल हो सकता है।

उसे संक्रमण (इंफेक्शन) लग सकता है।

वह बीमार पड़ सकता है।

प्रश्न 6 – आप क्या सोचती है कि जो लोग नगर निगमों में काम करतें हैं उनके पास अपने कूड़े के निपटारण की व्यवस्थित सुविधाएँ क्यों नहीं हैं?

उत्तर :- जो लोग नगर निगमों में काम करतें हैं उनके पास अपने कूड़े के निपटारण की व्यवस्थित सुविधाएँ इसलिए नहीं हैं कि अपने कूड़े के निपटारण के लिए उपकरण खरीदने के लिए पर्याप्त कोष नहीं है। साथ ही कर्मचारी और उसके ऑफिसर में जागरूकता की कमी है।

प्रश्न 7 – शहर में बहुत सारे लोग घरेलू नौकरों की तरह काम करतें हैं और दूसरो के घरों को साफ रखते हैं। उसी तरह बहुत से लोग नगर निगम के लिए काम करतें हैं और शहर को साफ सुथरा रखतें हैं।। इसके बावजूद वे जिन बस्तियों में रहतें हैं, वहाँ काफी गंदगी होती है। इसका कारण यह है कि इन बस्तियों में पानी और सफाई की सुविधा विरले ही होती है। नगर निगम इसके लिए बस्तीवालों को ही दोषी ठहराती है कि जिस ज़मीन पर वे गरीब लोग अपना मकान बनाते हैं वह उनकी नहीं होती है और न ही वे सरकार को कोई कर देते हैं। जबकि मध्यम वर्ग के रिहायशी इलाकों में पार्क बनाने, गलियों में रोशनी की व्यवस्था करने और नियमित कूड़ा जमा करने आदि के काम पर जितना नगर निगम खर्च करता है, उसकी तुलना में वहाँ रहने वाले लोग बहुत कम कर देते हैं। पाठ में भी आपने पढ़ा है कि नगर निगम को संपत्ति कर से कुल 20-30 प्रतिशत की आय होती है।

क्या आपको लगता है कि नगर निगम को बस्तियों की सफाई पर ज्यादा खर्च करना चाहिए? यह क्यों मह्त्वपूर्ण है? और यह क्यों जरूरी है कि शहर में नगर निगम जो सुविधाएँ धनी लोगों को मुहैया कराता है वही गरीबों को भी मिले।

उत्तर :- बस्ती भी शहर का हिस्सा होता है। बस्ती के निवासी भी शहर के हर काम में अपनी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी निभाते हैं। वे मध्यम वर्ग को बहुत सारी सेवाएँ देतें है। इसके बावजूद अगर बस्ती में किसी तरह की महामारी फैलती है तो इससे न सिर्फ बस्ती बल्कि मध्यम वर्ग का रिहायशी इलाका भी इसकी चपेट में आ सकता है। इसलिए शहर में नगर निगम जो सुविधाएँ धनी लोगों को मुहैया कराता है वही गरीबों को भी देने की कोशिश करें।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान नागरिक शास्त्र अध्याय 6 गाँव का प्रशासन

 कक्षा : 6

विषय : सामाजिक विज्ञान (सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन – 1)
अध्याय : 6
 – गाँव का प्रशासन (प्रश्न -उत्तर)

पाठ्यपुस्तक

प्रश्न 1 – पुलिस का क्या काम होता है ?

उत्तर – 1. कानून व्यवस्था बनाए रखना।

      2. हर पुलिस थाना अपने कार्यक्षेत्र में हुई चोरी, दुर्घटना, मारपीट, झगड़े, आदि की रपट लिखता है।

      3. लोगों से घटना के बारे में पूछ-ताछ और जाँच-पड़ताल करना होता है।

      4. विवाद को सुलझाने के लिए कभी-कभी अदालत (कोर्ट) की मदद लेना।

      5. अपराध का निवारण करना।

      6. अपराध की जांच करना।

      7. अपराध करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी करना।

      8. हर नागरिक के जान-माल और आजादी की सुरक्षा करना।

प्रश्न 2 – पटवारी के कोई दो काम बताइए?

उत्तर :- ज़मीन को नापना और उसका रिकॉर्ड रखना पटवारी का मुख्य काम होता है। अलग-अलग राज्य में पटवारी को अलग अलग नाम से जाना जाता है। पटवारी किसानों से भूमी कर भी इकठ्ठा करते है। और सरकार को अपने क्षेत्र में उगने वाली फसलों के बारे में जानकारी देते है। यह काम वह अपने रिकॉर्ड के आधार पर करता है।

प्रश्न 3 – तहसीलदार का क्या काम होता है ?

उत्तर :- तहसीलदार का निम्नलिखित काम होता है:

 1.वे पटवारी के काम का निरीक्षण करता है।

 2. राजसव की भी निगरानी करता है।

 3. किसानों को अपने रिकार्ड की नकल आसानी से मिल सके इसका ध्यान रखता है।

 4. वह विदयार्थियो का जाति प्रमाण-पत्र जारी करता है।

 5. ज़मीन से जुड़े विवादित मामलों की सुनवाई करता है।

प्रश्न 4- एक बिटिया की चाह’ कविता में किस मुद्दे को उठाने की कोशिश की गई है? क्या यह मुद्दा आपको महत्वपूर्ण लगता है? क्यों?

उत्तर :- एक बिटिया की चाह’ कविता में विरासत में मिली संपत्ति पर लिंग-भेद की तरफदारी जैसे मुद्दे को उठाने की कोशिश की गई है। पुरानी परम्परा अनुसार विरासत में मिली संपत्ति को बस पुरूषो के बीच बाँट दिया जाता था। वहीं दूसरी ओर महिलाओं को इससे वंचित रखा जाता था। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, क्योंकि महिलाएँ भी खेतों में बराबरी का काम करती हैं। लेकिन ज़मीन में मालिकाना हिस्सा उन्हें शायद ही मिल पाता है। यह मुद्दा वास्तव में ही बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि बेटियों को भी बेटों के समान अधिकार होना चाहिए, क्योंकि दुनिया में हर कोई समान है और उसे समान माना जाना चाहिए। पुत्री को पिता के संपत्ति में हिस्सा मिलना ही चाहिए ताकि विवाह के बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग ना करें।

प्रश्न 5 – पिछ्ले अध्याय में आपने पंचायत के बारे में पढ़ा। पंचायत और पटवारी का काम एक-दूसरे से कैसे जुड़ा हुआ है ?

उत्तर :- पटवारी ज़मीन का लेखा-जोखा रखता है। जबकि पंचायत स्थानीय जरूरतों का ध्यान रखता है। जब सड़क बनाने, नाले बनवाने और कुँआ खुदवाने या चापाकल लगवाना होता है तो पंचायत को भी ज़मीन के दस्तावेज की जरूरत होती है। ज्यादातर जमीन के विवाद को पंचायत में ही सुलझा लिया जाता है। इसके लिए भी दस्तावेज की जरूरत होती है। इस तरह पंचायत और पटवारी का काम एक-दूसरे से जुड़ा हुआ मालूम पड़ता है।

प्रश्न 6 – किसी पुलिस थाने जाइए और पता कीजिए कि यातायात नियंत्रण, अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्या करती है, खासकर त्योहार या सार्वजनिक समारोहों के दौरान।

उत्तर :- त्योहार या सार्वजनिक समारोहों के दौरान यातायात नियंत्रण, अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निम्नलिखित कार्य करती है:

   1.पुलिस विभाग यातायात और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चौकस रहती है।

   2. पुलिस के उपस्थित रहने भर से आपराधिक तत्व सहमे रहते हैं।

   3. भीड़-भार में बिछुड़े व्यक्ति को अपने रिश्तेदारों से मिलाने में सहायता करते हैं।

   4. यातायात नियंत्रण के लिए चोराहों पर यातायात पुलिस तैनात रहती है।

   5. जगह जगह पर यातायात पुलिस वाहनों की गति की जांच करती है।

   6. वाहन चालकों को सड़क यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाती है।

प्रश्न 7 – एक ज़िले में सभी पुलिस थानों का मुखिया कौन होता है? पता करें।

उत्तर : एक ज़िले में सभी पुलिस थानों का मुखिया पुलिस-अधीक्षक (Superintendent of Police) होता है। एक पुलिस थाना में अपना एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) होता है।

प्रश्न 8 – चर्चा कीजिए कि नए कानून के तहत महिलाओं को किस तरह फायदा होगा।

उत्तर :- यह कानून ‘ हिन्दू अधिनियम धारा 2005’ में लागू किया गया था। ज्यादातर सभी ज़मीन पुरुषो के नाम होती है। महिलाओं से भी खेतों में बस काम कराने के लिए एक मददगार की उपाधि दी जाती है। उनको ज़मीन का मालिक बनाने का बारे में कभी सोचा भी नहीं होगा। कई राज्य ऐसे है जहा अभी तक महिलाओं को ऐसा अधिकार प्राप्त नहीं हुआ। पिता की मृत्यु के बाद वो ज़मीन बेटे के नाम करदी जाती है। लेकिन इस कानून से हिन्दू परिवारों में बेटों, बेटियों और उनकी माँ को ज़मीन में बराबर का अधिकार मिलेगा। इस कानून से बढ़ी संख्या में औरतों को फ़ायदा होगा।

प्रश्न -9. आपके पड़ोस में क्या कोई ऐसी औरत है जिसके नाम ज़मीन-जायदाद हो? यदि हाँ, तो उसे यह संपत्ति कैसे प्राप्त हुई ?

उत्तर :- हमारे पड़ोस में कई ऐसी औरत है जिसके नाम ज़मीन-जायदाद है। कुछ ने तो अपनी कमाई से ज़मीन-जायदाद खरीदीं हैं और कुछ औरतें ऐसी भी है जिनको विरासत में जमीन मिली है।