Showing posts with label IMPORTANT QUESTION 12TH P. Show all posts

chapter -7 समकालीन विश्व में सुरक्षा IMPORTANT QUESTION

 1. सुरक्षा से क्या अभिप्राय है ?

सुरक्षा से अभिप्राय है सबसे बड़े और गंभीर खतरे से आजादी ऐसे खतरे जिन्हे रोकने के उपाय न हो तो हमारे केन्द्रीय मूल्यों को क्षति पहुचें !

2. परम्परागत और अपरम्परागत सुरक्षा क्या है ?

परम्परागत सुरक्षा :- सुरक्षा की परम्परागत धारणा से अभिप्राय है कि राष्ट्र को बाहरी खतरे व आन्तरिक खतरे से सुरक्षा ! बाहरी सुरक्षा का अर्थ है किसी दुसरे देश के सीमा पर से सैन्य हमलो से सुरक्षा जबकि आन्तरिक हमले से अभिप्राय है देश के भीतर रक्तचाप, सैन्य संघर्ष, गृहयुद्ध व अलगाववादी आन्दोलन से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की सुरक्षा !

अपरम्परागत सुरक्षा :- सुरक्षा की अपरम्परागत धारणा से अभिप्राय है की राष्ट्र को मानवीय अस्तित्व पर चोट करने वाले व्यापक खतरे से सुरक्षा जैसे अकाल, महामारी ,प्राकृतिक आपदाओं से मानव की सुरक्षा तथा आतंकवाद, असमानता एवं निर्धनता को कम करना ही सुरक्षा की अपरम्परागत धारणा है !

3. सुरक्षा की परम्परागत धारणा और अपरम्परागत धारणा में क्या अंतर है स्पष्ट कीजिये ?

फ़ोटो

4. शक्ति संतुलन क्या है ? कोई देश इसे कैसे कायम करता है ?

शक्ति संतुलन का अर्थ है की किसी भी देश को इतना सबल न बनने दिया जाए की वह दुसरो की सुरक्षा के लिए खतरा बन जाए शक्ति संतुलन के अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रों अपनी आपसी शक्ति संबंधो को बिना किसी बड़ी शक्ति के हस्तक्षेप के स्वतंत्रतापूर्वक संचालित करते है !

शक्ति संतुलन कायम करने के उपाय :-

a)गठबंधन :- शक्ति संतुलन बनाने के लिए यह साधारण तरीका है इसका उद्देश्य है किसी राष्ट्र की शक्ति बढ़ाना जैसे 1949 में नाटो की स्थापना के विरुद्ध 1955 में वारसा पैक्ट का निर्माण करना !

b) शस्त्रीकरण और नि:शस्त्रीकरण :- शक्ति संतुलन को स्थापित करने के लिए कई राष्ट्रों ने समय-समय पर शस्त्रीकरण और नि:शस्त्रीकरण से सम्बन्धित सन्धियाँ की है जैसे एनपीटी ,सीटीबीटी

5. सैन्य गठबंधन के क्या उद्देश्य होते है ?किसी ऐसे सैन्य गठबंधन का नाम बताइए जो अभी भी मौजूद है !

सैन्य गठबंधन का उद्देश्य विरोधी देश के सैन्य हमले को रोकना तथा उससे अपनी रक्षा करना होता है ! सैन्य गठबंधन बनाकर एक विशेष क्षेत्र में शक्ति संतुलन बनाये रखने का प्रयास किया जाता है ! वर्तमान समय में NATO नामक सैन्य गठबंधन कायम है जिसका निम्न उद्देश्य है :-

· नाटो नामक सैन्य गठबंधन में अमेरिका,इंग्लैंड ,फ़्रांस ,सहित कुल 12 देश शामिल है जो यूरोप पर हमले के समय अवरोध की भूमिका निभाते है !

· यदि कोई अन्य देश इनमे से किसी पर आक्रमण करता है तो यह मिलकर उसका सामना करते है !

· प्रत्येक देश की सैनिक शक्ति में वृद्धि करना

· शांति के समय विभिन्न देशो द्वारा एक दुसरे की सहायता करना ही इनका उद्देश्य है !

6. भारत ने अपनी सुरक्षा के लिए कौन-कौन सी रणनीतियाँ अपनाई है ?

भारत दक्षिण एशिया का महत्वपूर्ण देश है ! भारत को पारम्परिक और अपारम्परिक दोनों प्रकार के खतरों का सामना करना पड़ता है अत: भारत ने इन दोनों खतरों से निपटने के लिए निम्न प्रयास किये है !

पारम्परिक खतरे से निपटने के लिए रणनीति:-

· पारम्परिक खतरों से निपटने के लिए भारत ने अपनी सैन्य क्षमता को मजबूत किया है !

· आर्थिक शक्ति में वृद्धि की ताकि बहुसंख्यक नागरिको को गरीबी के अभाव से छुटकारा मिल सके !

· भारत ने प्रोद्योगिकी के क्षेत्र को विकसति किया तथा परमाणु हथियारों का निर्माण किया !

· भारत ने अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओ जैसे संयुक्त राष्ट्र संघ एवं गुटनिरपेक्षता को मजबूत व प्रभावशाली बनाने का प्रयास किया है !

· अन्दुरुनी समस्याओं से निपटने के लिए भारत ने कश्मीर , नागालैंड , मिजोरम और पंजाब जैसे क्षेत्रो में कई उग्रवादी व अलगाववादी समूहों को समय-समय पर लोकतांत्रिक व्यवस्था का पालन करने और उन्हें अपनी शिकायतों को खुलकर रखने और सत्ता में भागीदारी करने का मौका दिया !

अपारम्परिक सुरक्षा के लिए रणनीति :-

· भारत ने वैश्विक ताप वृद्धि को रोकने के लिए क्योटो-प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किये तथा आर्थिक मौर्चे पर गरीबी,अशिक्षा ,असमानता , एवं बेरोजगारी को दूर करने का प्रयास किया !

· भारत ने विश्व बहाली एवं शांति स्थापित करने के लिए सयुंक्त राष्ट्र संघ में शांति सेना को भेजा !

7. सुरक्षा के होने वाले खतरों के किन्ही चार नए स्रोतों की भूमिका का आकलन कीजिए ?

· आतंकवाद

· वैश्विक ताप वृद्धि

· महामारीयाँ

· जनसंहार

8. तीसरी दुनिया के देशो और विकसित देशो की जनता के सामने मौजूदा खतरों में क्या अंतर है ?

तीसरी दुनिया और विकसित देशो की जनता के सामने मौजूदा खतरों में निम्नलिखित अंतर है :-

· विकसित देशो के लोगो को केवल बाहरी खतरे की आशंका होती है जबकि तीसरी दुनिया के देशो को आन्तरिक और बाहरी दोनों प्रकार के खतरों का सामना करना पड़ता है !

· तीसरी दुनिया के लोगो को गरीबी, असमानता, महामारी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है ऐसी समस्या विकसति देशो में नही होती है !

· सुरक्षा के लिए गठबंधन बनाना आवश्यक है तीसरी दुनिया के देश आसानी से गठबंधन नहीं कर सकते क्योकिं उनके उपर शत्रु देश के आक्रमण का भय होता है जबकि विकसित देशो को इसकी आवश्यकता नहीं पड़ती !

· तीसरी दुनिया के देशो में अलगाववादी तथा आन्तरिक सैन्य संघर्षो का सामना करना पड़ता है जबकि विकसित देशो के सम्मुख वैश्विक ताप वृद्धि, पर्यावरण का निजीकरण, प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना रहता है !

नोट :- अतरिक्त प्रश्न

Ø आतंकवाद क्या है ? यह सुरक्षा की किस श्रेणी में आता है परंपरागत या अपरम्परागत ! स्पष्ट कीजिये !

Ø सहयोगमूलक सुरक्षा से क्या अभिप्राय है ?

Ø नि:शस्त्रीकरण से आप क्या समझते है ? नि:शस्त्रीकरण के मार्ग में आने वाली मुख्य बाधाएँ क्या है ?

Chapter -9 Globalization IMPORTANT QUESTION

 1. वैश्वीकरण से क्या अभिप्राय है ?

वैश्वीकरण से अभिप्राय है की विश्व के देशो का सामाजिक,आर्थिक,राजनीतिक मेल-मिलाप अर्थात व्यक्ति ,वस्तु, विचार,पूंची का एक देश से दुसरे देशो से मुक्त प्रवाह !

2. विश्वव्यापी “पारस्परिक जुड़ाव” क्या है ? इसके कौन-कौन से घटक है !

विश्वव्यापी पारस्परिक जुड़ाव का अर्थ है विश्व के विभिन्न भाग का परस्पर एक दुसरे के बहुत नजदीक आना ! संचार संसाधनों के विकास के साथ यह भावना और अधिक तीव्र हुई है टेलीग्राफ,टेलीफोन और माइक्रोसॉफ्ट के नवीनतम अविष्कारों ने विभिन्न भागो के बीच संचार की क्रांति ला दी है ! छपाई व् मुद्रण ने भी बिश्व के विभिन्न भागो में रहने वाले लोगो को परस्पर जोड़ा है ! जिसके कारण आज पुरे विश्व में पारस्परिक जुडाव देखा जा सकता है !

3. विश्व के मैक-डॉनल्डीकरण से आप क्या समझते है ?

मैक-डॉनल्डीकरण से अभिप्राय है की वैश्वीकरण के बहाने विश्व पर पश्चिमी सभ्यता का विस्तार करना है जैसे विश्व में बर्गर तथा नीली जींस की लोकप्रियता बढती जा रही है और पूरा विश्व वैसे ही बनता जा रहा है जैसा अमेरिकी सांस्कृतिक जीवन शैली बनाना चाहती हो !

4. वैश्वीकरण के आर्थिक, राजनीतिक तथा सांस्कृतिक प्रभावों का वर्णन कीजिये ?

वैश्वीकरण का आर्थिक प्रभाव :-

· · सकारात्मक प्रभाव :-

· वैश्वीकरण के कारण अब धनी देशो के निवेशकर्ता अपना धन अपने देश के अलावा दुसरे देशो में भी लगते है जिससे पूंजी प्रवाह में वृद्धि हुई है !

· वैश्वीकरण के कारण पूरे विश्व में वस्तुओ के व्यापार में वृद्धि हुई है तथा रोजगार के अवसर बढे है !

· वैश्वीकरण के कारण लोगो के जीवन स्तर में सुधार आया है तथा आर्थिक विकास को बढ़ावा मिला है

· वैश्वीकरण से आज संचार के साधनों जैसे इन्टरनेट ,टीवी कंप्यूटर का विकास हुआ है

· · नकरात्मक प्रभाव :-

· वैश्विकरण से पूंजी प्रवाह में वृद्धि हुई लेकिन लोगो के आवाजाही में वृद्धि नहीं हुई है क्योकि विकसित व धनी देश वीजा नीति के द्वारा अपनी राष्ट्रीय सीमओं पर अंकुश रखते है !

· वैश्वीकरण से राज्य एवं सरकार लोग कल्याणकारी नीतियों पर कम ध्यान दे रही है

· वैश्वीकरण से आज पूरे विश्व में बहुराष्ट्रीय निगमों का दबदबा देखा जा सकता है

· वैश्वीकरण से पिछड़े एवं गरीब देशो का शोषण हुआ है क्योकि बड़े राष्ट्र इनको तकनीक प्रदान करने में मनमानी करते है

वैश्वीकरण का राजनीतिक प्रभाव :-

· · सकारात्मक प्रभाव :-

· वैश्वीकरण के फलस्वरूप अब राज्यों के पास अत्याधुनिक तकनीक मौजूद है जिसके बल पर राज्य अपने नागरिको के बारे में अधिक से अधिक आंकड़े व सूचनाएं एकत्रित करके प्रभावी ढंग से कार्य कर सकते है

· वैश्वीकरण के कारण व्यापार व यातायात में वृद्धि हुई है जिससे राज्यों के अपने नागरिको को उनकी आवश्यकताओ की पूर्ति करने में सुविधा हुई है

· आपसी सहयोग से आतंकवाद पर अंकुश संभव हुआ है

· · नकारात्मक प्रभाव :-

· कल्याणकारी राज्य का स्थान उदारवादी राज्य ने ले लिया है

· वैश्वीकरण के कारण राज्य के न्यूनतम हस्तक्षेप से लोक-कल्याणकारी नीतियो में कमी आई है

· बहुराष्ट्रीय नियमो के कारण राज्य की विदेश नीति भी प्रभावित हुई है

वैश्वीकरण के सांस्कृतिक प्रभाव :-

· · सकारात्मक प्रभाव :-

· वैश्वीकरण के कारण हर देश की संस्कृति में परिवर्तन देखने को मिला है विदेशी संस्कृति के मेल से लोगो की पसंदों में वृद्धि हुई है

· वेशभूषा में परिवर्तन देखने को मिला है

· मेल-मिलाप से खाद्यय वस्तुओ पर प्रभाव देखने को मिलता है जैसे पिज़्ज़ा, बर्गर आदि

· · नकरात्मक प्रभाव :-

· वैश्वीकरण के कारण विश्व संस्कृति के नाम पर पश्चिमी संस्कृति को थोपा जा रहा है

· वैश्वीकरण के कारण विश्व की समृद्ध संस्कृति धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है लोग अपनी संस्कृति को छोड़कर पश्चिमी संस्कृति को बढ़ावा दे रहे है

· युवा पीढ़ी में तनाव देखने को मिलता है वह संस्कृति एवं सभ्यता को लेकर तनाव का सामना करते है जिससे नैतिकता में कमी आई है

5. वैश्वीकरण ने भारत को कैसे प्रभावित किया है और भारत कैसे वैश्वीकरण को प्रभावित कर रहा है ? वर्णन कीजिये !

वैश्वीकरण का भारत पर प्रभाव :-

· वैश्वीकरण के कारण भारत ने 1991 में निजीकरण एवं उदारीकरण की नीति अपनाई जिसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रो पर लगी बाधाएं हटाई गई

· वैश्वीकरण के कारण अधिकांश विकसित देश भारत को एक बड़ी मंडी के रूप में देखते है इसलिए यहाँ के लोगो को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते है तथा यहां अपनी पूंची का निवेश करते है

· अनेक भारतीय लोगो ने वैश्वीकरण के कारण अपनी आजीविका को बेहतर बनाने के लिए विदेशो में बसना शुरू कर दिया है

· वैश्वीकरण के कारण यूरोप व अमेरिका की पश्चिमी सभ्यता भारत में तेजी से फ़ैल रही है जैसे नीली जींस, कोका –कोला, पिज़्ज़ा, बर्गर आदि

· वैश्वीकरण से भारत का आधुनिकरण हुआ है और लोगो के जीवन स्तर में सुधर हुआ है !

· · भारत का वैश्वीकरण पर प्रभाव :-

· भारत में उपलब्ध सस्ते श्रम ने विश्व के लोगो को अपनी और आकर्षित किया है

· भारत ने कंप्यूटर व सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में विश्व में अहम भूमिका निभाई है

· भारत ने प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व के विकासशील व पिछड़े देशो को प्रभावित किया है

· भारत से अधिक से अधिक लोग विदेश में जाकर अपनी संस्कृति एवं रीती-रिवाज को बढ़ावा दिया है

6. सांस्कृतिक समरूपता और सांस्कृतिक विभिन्नता में क्या अंतर है ?

सांस्कृतिक समरूपता :- सांस्कृतिक समरूपता से अभिप्राय है की वैश्वीकरण के कारण विभिन्न देशो की संस्कृतियों को मिलाकर एक विश्व संस्कृति को जन्म देना है !

सांस्कृतिक विभिन्नता :- सांस्कृतिक विभिन्नता से अभिप्राय है की वैश्वीकरण के कारण हर संस्कृति पहले से कही ज्यदा अलग और विशिष्ट होती जा रही है !

Chapter -8 Environment & Natural Resources IMPORTANT QUESTION

 1. वैश्विक पर्यावरण की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे 1990 के दशक में विभिन्न देशो के प्राथमिक सरोकर ( चिंता का विषय )क्यों बन गए ?

· विश्व राजनीती में पर्यावरण की सुरक्षा का मामला चिंता का विषय निम्न करणों से बन गया :-

· कृषि योग्य भूमि की कमी :- आज विश्व भर में कृषि योग्य भूमि की बढोतरी नही हो रही है जबकि मौजूदा उपजाऊ भूमि की उर्वरता में भी कमी आई है !

· जल प्रदुषण :- जल प्रदुषण एवं जल की कमी के कारण मत्स्य भंडार में कमी आई है !

· वनों की कटाई :- प्राकृतिक वनों की कटाई से जैव-विविधता को नुकसान हुआ है जिससे प्रजातियों का विनाश हो रहा है !

· जनसंख्या वृद्धि :- जनसंख्या वृद्धि के कारण प्रदुषण का स्तर इतना ज्यदा बढ़ गया है की इससे वायुमंडल को नुकसान हो रहा है और ओजोन परत में छिद्र के कारण पारिस्थितिकी संतुलन व मनुष्य को खतरा बढ़ा है !

· अत: इन समस्या का समाधान कोई अकेला देश नही कर सकता जिससे आज विश्व में पर्यावरण की समस्या एक चिंता का विषय है !

2. पृथ्वी सम्मेलन क्या है ? पृथ्वी सम्मेलन के क्या परिणाम हुए ?

· पृथ्वी सम्मेलन जून 1992 में ब्राजील की राजधानी रियो-डी-जनेरियो में हुआ यह सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यावरण एवं विकास के मुद्दे से सम्बन्धित था जिसमे विश्व के 170 देशो तथा हजरों स्वयंसेवी संगठन और बहुराष्ट्रीय कम्पनीयों में भाग लिया !

जिसके निम्न परिणाम हुए :-

· रियो सम्मेलन में जलवायु –परिवर्तन , जैव-विविधता और वनों के संबधं में कुछ नियम निर्धारित किये गए !

· इस सम्मेलन में सभी देशो के बीच इस बात पर सहमती बनी की आर्थिक विकास का तरीका ऐसा होना चाहिए की इससे पर्यावरण को नुकसान भी न पहुंचे और विकास भी हो सके जिसे टिकाऊ विकास कहा गया !

· इस सम्मेलन में एजेण्डा-21 के रूप में विकास के नियम रखे गए !

3. वैश्विक सांझी संपदा किसे कहा जाता है ?

· विश्व के कुछ ऐसे हिस्से और क्षेत्र जिन पर किसी एक राष्ट्र का क्षेत्राधिकार न हो कर पुरे समुदाय का अधिकार होता है और उनका प्रबन्धन सांझे तौर पर अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा किया जाता है उन्हें वैश्विक सांझी संपदा कहा जाता है जैसे :- पृथ्वी का वायुमंडल, समुन्द्र की सतह , अंटार्कटीका, बहरी अतंरिक्ष आदि !

4. सांझी जिम्मेदारी लेकिन भूमिका अलग-2 से क्या अभिप्राय है ? स्पष्ट कीजिए

· सांझी जिम्मेदारी से अभिप्राय है की पर्यावरण की सुरक्षा, संरक्षण व गुणवत्ता बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी देशो की बराबर है किन्तु पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने में विभिन्न देशो का योगदान अलग-2 है :-

· विकसित देशो का तर्क :- पर्यावरण रक्षा सबकी जिम्मेदारी है इसके लिए विकास कार्यो पर प्रतिबन्ध लगाना सबका समान दायित्व है!

· विकासशील देशो का तर्क :- विकास प्रकिया के दौरान विकसित देशो ने पर्यावरण को अधिक प्रदूषित किया है तो इसकी क्षतिपूर्ति भी विकसित देशो द्वारा की जानी चाहिए ! विकासशील देशो के सामाजिक –आर्थिक विकास को ध्यान में रखा जाना चाहिए !

5. भारत ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित वैश्विक प्रयासों में किस प्रकार सहयोग किया है ?

· भारत ने पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित अनेक प्रयास किये है जो निम्नलिखित है :-

· भारत ने नेशनल ऑटो फ्यूल पॉलिसी के अंतर्गत वाहनों के लिए स्वच्छ इंजन अनिवार्य कर दिया गया !

· भारत ने 2001 में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम पारित करके ऊर्जा के अधिक प्रभावशाली उपयोग की शुरुआत की गई !

· भारत ने 2002 क्योटो –प्रोटोकॉल संधि पर हस्ताक्षर कर इसका अनुमोदन किया !

· 2003 में बिजली अधिनियम के अंतर्गत पुनःनवीकृत ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा दिया गया !

· हाल के वर्षो में प्राकृतिक गैस के आयात व स्वच्छ कोयले के उपयोग पर आधारित प्रोद्योगिकी को अपनाने की तरफ कदम बढाये गए !

· भारत ने बायो डीजल गैस से सम्बन्धित एक राष्ट्रिय मिशन योजना की शुरुआत की गई !

6. मूलवासी किन्हें कहा जाता है ? तथा इनके अधिकारों की मांग क्या है ?

· वे लोग जो किसी देश में बहुत पहले से रहते आये हो परन्तु बाद में दुसरे देश के लोग वहां आकर उन लोगो को अपने अधीन कर लिया हो !मूलवासी अपना जीवन विशिष्ट सामाजिक , आर्थिक, सांस्कृतिक रीती-रिवाज के साथ बिताते है ! 1975 में मूलवासियो का संघठन world council of indigenous people बना जो सरकार से निम्न मांग करता है :-

· विश्व में मूलवासियो को बराबरी का दर्जा दिया जाये !

· मूलवासी कौम के रूप में मान्यता दी जाये

· मूलवासी के आर्थिक संसाधनों का दोहन न किया जाये

· विकास कारणों से इनको विस्थापित न किया जाये


Chapter-6 International Organisations IMPORTANT QUESTION

 1. हमें अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता क्यों पड़ती है ?

· अन्तर्राष्ट्रीय संगठन ही विश्व के देशो में सहयोग व मेल-मिलाप को बढ़ावा दे सकते है !

· अन्तर्राष्ट्रीय संगठन ही विश्व के देशो के आपसी विवाद को हल करके शांति स्थापित कर सकते है तथा युद्ध को रोक सकते है !

· विश्व के देशो को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक विकास करने के लिए !

· अन्तर्राष्ट्रीय संगठन ही चुनौतीपूर्ण मसलो जैसे वैश्विक तापवृद्धि, महामारी, आतंकवाद आदि का समाधान प्रभावी ढंग से ढूंढ सकते है !

· अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक धुर्वीय विश्व में अमरीका और उसके सहयोगी राष्ट्रों पर अंकुश लगाने के लिए !

2. सुरक्षा परिषद क्या है ? इसकी रचना और कार्यो का वर्णन कीजिये ?

Ans. सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र संघ का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जिसके सदस्य देशो की संख्या 15 है जिसमे से 5 स्थाई सदस्य और 10 अस्थाई सदस्य है तथा स्थाई सदस्यों जिनमे अमरीका, चीन , फ्रांस, ब्रिटेन और रूस के पास वीटो शक्ति है जबकि इसके अस्थाई सदस्यों का चुनाव 2 वर्ष के लिए महासभा द्वारा किया जाता है !

सुरक्षा परिषद् के कार्य :-

· विश्व में शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना

· अन्तर्राष्ट्रीय झगड़ो का निपटारा करना तथा जरूरत पड़ने पर सैनिक कार्यवाही करना

· संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव की नियुक्ति के सम्बन्ध में निर्णय लेना

· यदि कोई देश किसी अन्य देश पर आक्रमण करता है तो सुरक्षा परिषद् उसके विरुद्ध आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबन्ध लगा सकती है

· सुरक्षा परिषद् के 10 अस्थाई सदस्यों की नियुक्ति का निर्णय लेना

· नए सदस्यों को शामिल करने तथा उनको निष्कासित करने से सम्बन्धित निर्णय लेना

3. संयुक्त राष्ट्र संघ की उपलब्धियाँ का वर्णन करो ?

· संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व शांति को बनाये रखने,युद्ध को रोकने तथा महाशक्तियो के बीच टकराव को कम करने में कुछ हद तक सफलता हासिल की है !

· राजनीतिक सफलता :- संयुक्त राष्ट्र संघ ने अनेक अन्तर्राष्ट्रीय विवादों को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिनमे रूस-ईरान विवाद, कोरिया समस्या,कांगो संकट ,स्वेज नहर का संकट आदि !

· नि-शस्त्रीकरण :- नि-शस्त्रीकरण का अर्थ है अस्त्र-शस्त्र पर नियन्त्रण करना अर्थात हथियारों पर अंकुश लगाना संयुक्त राष्ट्र संघ ने नि-शस्त्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए इससे सम्बन्धित समय –समय पर प्रयास और सम्मेलन का आयोजन किया है !

· संयुक्त राष्ट्र संघ के फलस्वरूप ही महासभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया की बाहरी अन्तरिक्ष का प्रयोग केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए किया जायेगा !

· अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग :- संयुक्त राष्ट्र ने विश्व के देशो को एक ऐसा मंच प्रदान किया है जहाँ अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं पर विचार-विमर्श होता है !

· संयुक्त राष्ट्र ने विभिन्न देशो के बीच राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक , वैज्ञानिक क्षेत्रो में सहयोग को बढ़ावा दिया है !

4. सुरक्षा परिषद् में भारत की स्थाई सदस्यता के पक्ष में तर्क दीजिये ?

· भारत सुरक्षा परिषद् के मापदंडो पर खड़ा उतरा है इसी कारण वह सुरक्षा परिषद् में स्थाई सदस्यता की मांग करता है जिसके निम्न कारण है :-

· भारत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है !

· भारत परमाणु शक्ति सम्पन्न एक बड़ी सैन्य ताकत है

· भारत संयुक्त राष्ट्र संघ का आरम्भ से ही सदस्य है और नियमित रूप से संयुक्त राष्ट्र संघ के बजट में अपना योगदान देता रहा है !

· भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है और यह मानव अधिकारों का सम्मान करता है !

· भारत विश्व में सबसे बड़ी आबादी वाला दूसरा देश है तथा क्षेत्रफल की दृष्टी से बड़े देशो में से एक है

· भारत अपने भोगोलिक अर्थव्यवस्था और संस्कृति में विविधता का प्रतिनिधित्व करता है !

5. सुरक्षा परिषद् में सुधारो की मांग क्यों की जा रही है ?

· सुरक्षा परिषद् संयुक्त राष्ट्र संघ का महत्वपूर्ण तथा शक्तिशाली अंग है !अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा का पूरा दायित्व सुरक्षा परिषद् को दिया गया है ! जिसके कारण अनके देशो द्वारा इसमें सुधार की मांग की जाती है जो निम्न है :-

· सदस्य संख्या में वृद्धि :- सुरक्षा परिषद् को अधिक लोकतान्त्रिक बनाने के लिए इसकी सदस्य संख्या में बढ़ोतरी की जानी चाहिए जिसमे स्थाई सदस्य की संख्या 5 से बढाकर 15 तथा अस्थाई सदस्य की संख्या 15 से बढाकर 24 की जानी चाहिए !

· वीटो की समाप्ति :- सुरक्षा परिषद् की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करने के लिए इनके स्थाई सदस्यों की वीटो शक्ति को समाप्त करना चाहिए ताकि सबको एक समना सदस्यता प्राप्त हो सके !

· महासभा के प्रति जवाबदेह :- सुरक्षा परिषद् को अधिक से अधिक महासभा के प्रति जवाबदेह बनाया जाना चाहिए !

· सुरक्षा परिषद के कार्यो में वृद्धि :- अभी तक सुरक्षा परिषद् को केवल राजनीतिक कार्य ही दिए जाते है जिससे इसके सदस्यों में हमेशा मतभेद होता है अत: इसमें सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए इसे आर्थिक और सामाजिक कार्य भी दिए जाने चाहिए !

6. संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की भूमिका का वर्णन कीजिये ?

भारत संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रारम्भिक सदस्य है और इसे विष विश्व शांति के लिए महत्वपूर्ण संस्था मानता है ! संयुक्त राष्ट्र के उद्देशो की पूर्ति के लिए भारत का योगदान निम्न है :-

· भारत और संयुक्त राष्ट्र संघ :- भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के लिए संन-फ्रांसिस्को सम्मेलन में भाग लिया और चार्टर पर हस्ताक्षर करके वह इसका प्राम्भिक सदस्य बना गया ! भारत की सिफारिश पर चार्टर में मानवाधिकार और मौलिक स्वतंत्रता को बिना किसी भेदभाव के अनुसार जोड़ा गया !

· अन्तर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा की स्थापना :- भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महत्वपूर्ण उद्देश्य विश्व शांति एवं सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ! भारत ने शांति प्रयास के लिए अपनी शांति सेनाओं को कोरिया समस्या,स्वेज नहर की समस्या, और कांगो संकट में अपनी शांति सेना भेजी है !

· रंगभेद की नीति का विरोध :-भारत ने रंगभेद की नीति को विश्व शांति के लिए खतरा माना है इसलिए यह इसका विरोध अफ्रीका और एशिया में करता है !

· नि-शस्त्रीकरण का प्रयास :- भारत ने सदेव नि-शस्त्रीकरण की नीति का पालन किया है और इसका मानना है की अणु शक्ति का प्रयोग केवल मानव कल्याण के लिए किया जाना चाहिए न की अपने बल प्रयोग के लिए !

· मानवधिकार की रक्षा :- भारत ने संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर मानवाधिकार की रक्षा के प्रयास किया है ताकि विश्व में शांति की स्थापना की जा सके !

· पर्यावरण की रक्षा हेतु प्रयास :- भारत ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित पर्यावरण रक्षा से संबंधित सम्मेलन में भाग लिया और पर्यावरण के लिए जागरूकता अभियान में उसके साथ मिलकर कार्य किया है ताकि विश्व स्तर पर पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके !