CBSE Class 10 Hindi B लेखन कौशल सूचना लेखन
मनुष्य जिज्ञासु प्राणी है। वह तरह-तरह की जानकारियों से अवगत होना चाहता है। वह सूचनाओं का आदान-प्रदान करता है। इसी तरह सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाएँ भी कुछ आवश्यक सूचनाएँ लोगों तक पहुँचाना चाहती हैं। जन साधारण की भलाई हेतु वे समय-समय पर ऐसा करती रहती हैं। इन सूचनाओं को जनता तक लिखित रूप में पहुँचाना सूचना-लेखन कहलाता है। सूचना-लेखन के माध्यम से जन साधारण से सीधे संवाद स्थापित किया जाता है। इसके माध्यम से कम खर्च और अल्प परिश्रम से अधिकाधिक लोगों तक सूचनाएँ पहुँचाई जाती हैं। छात्रों को भी तरह-तरह की सूचनाएँ विद्यालय के सूचनापट्ट पर लिखी मिलती हैं। सूचनाएँ प्रायः ऐसे स्थान पर लिखी जाती हैं, जहाँ लोगों द्वारा वे आसानी से देखी और पढ़ी जा सकें। इन्हें कॉलोनियों और रिहायशी इलाकों के मुख्य द्वार पर या प्रायः कॉलोनी के सूचनापट्टों पर लिखी मिल जाती हैं।
सूचना-लेखन में ध्यान देने योग्य बातें-
सूचना प्रायः तीन या चार वाक्यों में लिखी जानी चाहिए।
सूचना पूर्ण और आसानी से समझ में आने वाली होनी चाहिए।
सूचना सरल शब्दों में लिखी जानी चाहिए।
सूचना की भाषा प्रभावपूर्ण और मर्यादित शब्दों में लिखी जानी चाहिए।
सूचना की लिखावट पठनीय होनी चाहिए।
सूचना देने वाले का नाम या स्थान विशेष की जानकारी अवश्य होनी चाहिए।
सूचना देने वाले के हस्ताक्षर और दिनांक अवश्य लिखा जाना चाहिए।
सूचना-लेखन की विधि
सूचना लेखन में सबसे ऊपर विद्यालय या संस्था का नाम लिखा जाता है। इससे ज्ञात होता है कि सूचना किस कार्यालय द्वारा दी जा रही है; जैसे-
विद्या भारती सेकेंड्री स्कूल, ज्योति नगर, दिल्ली
खेल परिषद
अगली पंक्ति में मोटे अक्षरों में लिखना चाहिए
सूचना
इसके बाद शीर्षक और उसके नीचे अगले एक अनुच्छेद में इस तरह लिखनी चाहिए –
सूचना की भाषा की अपनी अलग विशेषता होती है।
इसे अन्य पुरुष में लिखा जाता है, जैसे सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि।
सूचना लेखन में कम शब्दों के माध्यम से गागर में सागर भरने का प्रयास किया जाता है।
शीर्षक बीच में दो-तीन शब्दों का होता है; जैसे
रक्तदान शिविर का आयोजन
कवि सम्मेलन का आयोजन
दिल्ली दर्शन का कार्यक्रम
अंत में बाएँ कोने में सूचना लेखक का नाम, पद आदि का उल्लेख होता है।
सूचना-लेखन के कुछ उदाहरणों द्वारा इसे स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है-
आओ देखें कितना सीखा
आप रोटरी क्लब मायापुरी के सचिव श्रेष्ठ/सृष्टि हैं। आपका क्लब डॉक्टरों की टीम के साथ समीप की मज़दरों की बस्ती में स्वास्थ्य शिविर लगाना चाहता है। इसकी सूचना देते हुए आलेख तैयार कीजिए।
आप ‘सनातन’ वृद्धाश्रम में वृद्धों की मदद करना चाहते हैं। आप उन्हें खाद्य वस्तुएँ कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएँ देना चाहते हैं। इस कार्य में आप अन्य छात्रों से स्वैच्छिक सहयोग चाहते हैं। इस संबंध में सूचना आलेख तैयार कीजिए। आप विकासोन्मुख पब्लिक स्कूल के कौशल/कल्पना हैं।
आप गुरुगोविंद सिंह पब्लिक स्कूल आदर्शनगर सोनीपत के हेड ब्वाय हैं। दो दिन बाद आपके विद्यालय में दीपावली की छुट्टियाँ पड़ रही हैं। इस दीपावली पर पटाखों को ‘न कहें’ का संदेश देते हुए एक सूचना आलेख तैयार कीजिए।
आप गरिमा पब्लिक स्कूल मालवीय नगर दिल्ली के इको क्लब के सदस्य नीरज/नीरजा हैं। एक सूचना-आलेख तैयार कीजिए जिसमें छात्रों को एक-एक पेड़ या पौधे को अपनाने तथा उसकी देखभाल करने की प्रेरणा दी गई हो।
आपके विद्यालय संगम पब्लिक स्कूल सोनिया विहार दिल्ली द्वारा तमिलनाडु और केरल के शैक्षिक भ्रमण की योजना बनाई __गई है। इसके 2500 रु. प्रति छात्र से जमा करने और अन्य औपचारिकताओं का उल्लेख करते हुए एक सूचना तैयार कीजिए। आप हेड ब्वाय पीयूष/पुष्पा हो।
आपके विद्यालय में खेल दिवस मनाया जा रहा था। इसी अवसर पर आपकी घड़ी खो गई। घड़ी रंग, डायल आदि का उल्लेख करते हुए एक सूचना आलेख कीजिए। आप दसवीं ‘अ’ के छात्र सुगंध/सुगंधा हैं।
आपके विद्यालय में किसी अन्य विद्यालय से क्रिकेट मैच खेला जाना है। 20-20 ओवरों के इस मैच में उत्साहवर्धन हेतु शामिल होने के लिए सूचना तैयार कीजिए। आप अपने विद्यालय की क्रिकेट टीम के उपकप्तान अजयेश शर्मा हैं।
आपका विद्यालय होली के अवकाश के उपलक्ष्य में दो दिन बाद बंद होने जा रहा है। आप सांस्कृतिक सचिव की तरफ से एक सूचना तैयार कीजिए जिसमें होली की पवित्रता बनाए रखने के लिए पेंट, तेल, ग्रीस, कीचड़ आदि दूसरों पर न फेंकने का संदेश दिया गया हो।
आप अपनी कॉलोनी बी-ब्लॉक राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद के सचिव हैं। आप इस बार वर्षा ऋतु में अधिकाधिक पौधे लगाकर हरियाली लाना चाहते हैं। इस संबंध में सूचना आलेख तैयार कीजिए।
गरीब एवं झुग्गियों के बच्चों की मदद के लिए बाल दिवस के अवसर पर आपके विद्यालय में मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अधिकाधिक बच्चों के भाग लेने की प्रेरणा देते हुए एक सूचना आलेख तैयार कीजिए। आप दसवीं ‘बी’ के शुभम